एजुकेशन

Atal Awasiya Vidyalaya Admission: अटल आवासीय विद्यालय में फ्री पढ़ाई के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कैसे होगा एडमिशन

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026 Eligibility, Age Limit, Form: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आज यानी 20 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। छात्र यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन कर सकते हैं।

Image

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026-27: अटल आवासीय विद्यालय कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026-27 Eligibility, Age Limit, Form: यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन अटल आवासीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन आज यानी 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। योग्य और इच्छुक छात्र या अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की लास्ट डेट 5 जनवरी 2026 को है। परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आवेदन पत्र सुबह 10 बजे से शाम 05:00 बजे तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनपदीय श्रम कार्यालयों तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। भरने के बाद इन्हें इन्हीं कार्यालयों में जमा करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाकर ऑनलाइन भी अपना आवेदन कर सकते हैं।

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआत20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख05 जनवरी 2027 (मंगलवार, शाम 5:00 बजे तक)
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख25 जनवरी 2027 (सोमवार)
एंट्रेंस एग्जाम की डेट31 जनवरी 2027 (रविवार)

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

यहां आवेदन के लिए पात्रता की बात करें तो यहां ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिनके माता-पिता ने 30 अक्टूबर 2026 तक बोर्ड की सदस्यता के कम से कम 3 साल पूरे कर लिए हों। हालांकि एक श्रमिक परिवार के अधिकतम 2 बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चे जो महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकृत हैं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चे भी आवेदन के योग्य हैं।

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026-27

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026-27

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026 Age Limit: यहां देखें एज लिमिट

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए: बच्चे का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। दोनों तारीखें शामिल हैं।
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए: बच्चे का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए। दोनों तारीखें शामिल हैं।

Atal Awasiya Vidyalaya Admission 2026 Online Form: ऑनलाइन कैसे करें आवदेन

  1. सबसे पहले upbocw.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Atal Awasiyal Vidyalaya Class 6, 9 Entrance Exam Registration 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Atal Awasiya Vidyalaya: क्या है अटल आवासीय विद्यालय

बता दें अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी आवासीय शैक्षणिक योजना है, जिसे मुख्य रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, विशेषकर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोरोना महामारी या अन्य कारणों से अनाथ हुए बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इन विद्यालयों का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के अधीन 'उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' (UPBOCW) तथा अटल आवासीय विद्यालय समिति द्वारा किया जाता है।

Atal Residential Schools In UP: यूपी में कहां-कहां हैं अटल आवासीय विद्यालय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह विद्यालय यूपी के सभी 18 मंडलों (Divisions) में एक-एक करके स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रयागराज (ग्राम बेलहट, तहसील कोरांव), लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, विंध्याचल और सहारनपुर मंडल शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article