एजुकेशन

ट्रिपलआईटी की रिसर्च में दावा! ऑडिट न होने से बेकार हो रहे कई विश्वविद्यालयों के पेटेंट

रिपोर्ट में बताया गया है कि जागरूकता की कमी, बजट की समस्या, प्रक्रिया में देरी और संस्थागत ढांचे की कमजोरियां इसके प्रमुख कारण हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेटेंट ऑडिट के जरिये ये पता लगाया जा सकता है कि कौन से पेटेंट उपयोगी हैं और किनका व्यवसायिक और सामाजिक महत्व है।

Image

पेटेंट ऑडिट हो अनिवार्य

भारतीय विश्वविद्यायों और तकनीकी संस्थानों में बड़ी संख्या में पेटेंट दाखिल किये जाते हैं मगर उनके सही मूल्यांकन और उपयोग की व्यवस्था मजबूत न होने की वजह से कई पेटेंट बेकार हो जाता हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेटेंट ऑडिट की कमी और रिसर्च का पूरा लाभ समाज और उद्योग तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। इस संबंध में ट्रिपलआईटी से जुड़े शोधकर्ताओं ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत में पेटेंट ऑडिट की व्यवस्था अब भी पर्याप्त रूप से नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख तकनीकी और शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी संख्या में पेटेंट फाइल किये जाते हैं लेकिन उनमें से कईयों का व्यावसायिक उपयोग नहीं हो पाता है।

बेहद उपयोगी हैं पेटेंट्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि जागरूकता की कमी, बजट की समस्या, प्रक्रिया में देरी और संस्थागत ढांचे की कमजोरियां इसके प्रमुख कारण हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेटेंट ऑडिट के जरिये ये पता लगाया जा सकता है कि कौन से पेटेंट उपयोगी हैं और किनका व्यवसायिक और सामाजिक महत्व है।

शोधकर्ताओं के अनुसार विकसित देशों में पेटेंट ऑडिट की प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित है, जिससे पेटेंट का बेहतर उपयोग और संरक्षण संभव हो पाता है। भारत में भी विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को नियमित पेटेंट ऑडिट अपनाने की जरूरत है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल टूल्स की मदद से पेटेंट ऑडिट को और भी ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है। एआई टेक्नीक पेटेंट से जुड़े बड़े डेटा का विश्लेषण करके उनके उपयोग, संभावनाओं और आर्थिक मूल्य का आकलन करने में मदद कर सकती है।

पेटेंट ऑडिट हो अनिवार्य

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर पेटेंट ऑडिट को संस्थागत स्तर पर अनिवार्य बनाया जाए तो फिर विश्वविद्यालयों में होने वाले रिसर्च का लाभ उद्योग, अर्थव्यवस्था और समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंच पाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article