IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी में जुलाई सत्र 2026 में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह उन छात्रों के लिए राहत की बात है जो किसी कारण से अपने पसंद के कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। इग्नू द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की थी। बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 16 अगस्त थी, लेकिन इसे एक्सटेंड करने के बाद उम्मीदवारों को 15 दिन का समय और मिला है। इसलिए छात्रों को सलाह कि वह अंतिम समय में आने वाले टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जुलाई सेशन 2026 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को यूनिवर्सिटी द्वारा 2 बार आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 16 अगस्त किया गया। अब एक बार फिर डेट आगे बढ़ाई गई। इस बार इग्नू जुलाई एडमिशन 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।
| पहली लास्ट डेट | 31 जुलाई 2026 |
| पहला एक्सटेंशन | 16 अगस्त 2026 |
| दूसरा एक्सटेंशन | 31 अगस्त 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG counselling 2026: कल जारी होगा नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के वैरिफाइड छात्रों की लिस्ट, चॉइस लॉकिंग शुरू
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इग्नू ओडीएल और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कई डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता है। जो इस प्रकार है -
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्कूल सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- निवास प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट (अगर मास्टर कोर्स में प्रवेश लेना है तो)
ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी एडमिशन प्रोस्पेक्टर में दिए गए फॉर्मेट में अपलोड किए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, यहां देखें पूरा प्रोसेस और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
कैसे करें इग्नू एडमिशन 2026 के लिए आवेदन?
- ओडीएल कोर्स में प्रवेश के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर रजिस्टर यूजर लॉगिन के पेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।
- अब उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें और आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
- सभी मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फॉर्म में भरी सारी जानकारी चेक करें और उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
जुलाई सेशन में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने से किसी कारण पीछे रहे उम्मीदवारों ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सलाह है कि वह अब अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और तुरंत रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
