NEET UG counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में हिस्सा ले रहे छात्रों को बता दें कि आज चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा छात्रों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग में प्रिफरेंस लॉक करने की तिथि को आगे बढ़ाकर 18 अगस्त किया गया था। अगर आप भी किसी कारण से अभी तक चॉइस फिलिंग नहीं की है तो तुरंत इस प्रक्रिया को पूरा करें, नहीं तो आप काउंसलिंग प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि आज प्रिफरेंस लॉक करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी द्वारा कल यानी 19 अगस्त को राउंड 1 की लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद देशभर के 823 मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
चॉइस फिलिंग के डेट को आगे बढ़ाया गया
बता दें कि पहले राउंड के लिए चॉइस फिल करने की अंतिम तिथि पहले 17 अगस्त शाम 6 बजे तक की थी। लेकिन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा छात्रों को राहत देने के लिए डेट को एक दिन आगे बढ़ाकर 18 अगस्त किया गया है। 19 अगस्त को पहले राउंड के लिए वेरिफाइड छात्र की लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन चॉइस फिल करने और लॉक करने के लिए 19 अगस्त से 21 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। उसके बाद पहले राउंड का रिजल्ट 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र संबंधित संस्थान में 26 से 28 अगस्त तक रिपोर्ट कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग में कैसे भरें विकल्प और लॉक
- छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट
mcc .nic.in पर जाएं - नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके पेज पर लॉगिन करें।
- अपने प्रिफरेंस को भरने के लिए विकल्प भरें और लॉक का टैब खोले।
- पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करें और उसे लॉक करें।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
काउंसलिंग के लिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
एमसीसी आवंटन पत्र
NEET स्कोरकार्ड
NEET एडमिट कार्ड
कक्षा 10 और 12 के प्रमाण पत्र
सरकारी पहचान पत्र का प्रमाण
जाति प्रमाणपत्र
चिकित्सा फिटनेस प्रमाणपत्र
पासपोर्ट फोटो
विकल्प भरने की पर्ची
प्रवास प्रमाण पत्र
मेडिकल की कुल कितनी सीटों पर होगा एडमिशन
बता दें कि भारत में मेडिकल के कुल 823 कॉलेज हैं। इसमें सरकारी कॉलेज की संख्या 441 औ प्राइवेट कॉलेज की संख्या 382 है। इसमें एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,36,939 है। बता दें कि कुल मेडिकल सीटों में सरकारी संस्थानों में 63,292 सीटें हैं और प्राइवेट संस्थानों में 73,643 सीटें उपलब्ध है। इन सभी सीटों पर एडमिशन के लिए जल्द लिस्ट जारी की जाएगी।
