UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) के तहत प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस अधिसूचना के अनुसार, भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार 18 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में कुल 1156 पदों की भर्ती निकाली है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर दो पद शामिल है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए स्पेट फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
क्या है यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि
जैसा की हमने बताया कि यूपी के मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए आज से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन करने के करीब एक महीने का समय दिया गया है। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की तिथि आवेदन की लास्ट डेट से अलग है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान 1 सितंबर तक करना होगा।
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि | 1 सितंबर 2026 |
| आवेदन में सुधार का शुल्क जमा करने की तिथि | 8 सितंबर 2026 |
| डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ पदों की भर्ती, यहां देखें कौन कर सकता है आवेदन, कितनी मिलेगी सैलरी
क्या है आवेदन की प्रक्रिया
यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएंगे।
होमपेज पर दिए गए OTR सेक्शन पर क्लिक करें।
अब नए खुले पेज पर रजिस्टर करें और अगर पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें।
अब, भर्ती के अनुसार, आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को चेक करें और दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
किन विषयों पर होगी प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
| एनाटॉमी |
| फिजियोलॉजी |
| बायोकैमिस्ट्री |
| फार्माकोलॉजी |
| मेडिसिन |
| सर्जरी |
| गायनेकोलॉजी |
| पीडियाट्रिक्स |
| ऑर्थोपेडिक |
| रेडियोलॉजी |
| अन्य चिकित्सा विषय |
भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल सिग्नेचर
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- एक्सपीरियंस लेटर
- मेडिकल काउंसलिंग से संबंधित डॉक्यूमेंट्स
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG counselling 2026: कल जारी होगा नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के वैरिफाइड छात्रों की लिस्ट, चॉइस लॉकिंग शुरू
क्या है चयन प्रक्रिया
यूपी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है -
- स्क्रीन परीक्षा
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
इन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया जाएगा और उसके बाद नियुक्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
