एजुकेशन

ICAI CA Foundation, Inter Result 2026 Date: घोषित हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख, यहां देखें

ICAI CA Foundation Inter Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

ICAI CA Foundation, Inter Result 2026 Date: यहां देखें कब जारी होगा सीए इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट

ICAI CA Foundation, Inter Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर (CA Foundation Inter Result 2026) दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 8 मार्च, 2026 की दोपहर तक घोषित होने की (CA Inter Result 2026) संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation, Inter Result 2026

इस बात की जानकारी आईसीएआई ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 8 मार्च 2026 की दोपहर तक घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उपरोक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकत हैं।

ICAI CA Foundation, Inter Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Enrollment Number व Password दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ICAI CA Foundation, Inter Result 2026: फाउंडेशन के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा

बता दें सीए फाउंडेशन परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम में प्रवेश स्तर की परीक्षा है, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा दूसरा चरण है। फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इंटरमीडिएट के लिए पात्र माने जाते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फाइनल की परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं।

सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article