NEET PG Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा 25 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जा रहे। NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि उन्हें अभी कुछ दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। परीक्षा हॉल टिकट जारी न होने की स्थिति में छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि NBEMS द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने की डेट की घोषणा कर दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
कब जारी होगी नीट पीजी का एडमिट कार्ड
जारी नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu से डाउनलोड कर पाएंगे।
कब होगी नीट पीजी परीक्षा
नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कुल 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के 4 ऑप्शन होंगे, जिसमें से छात्रों को सही विकल्प का चुनाव करना है।
कैसे डाउनलोड करें नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड
स्टेप 1 - NEET PG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NEET PG 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4 - सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ फोटो आईडी जैस वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड लेकर जाएं।
कब शुरू हुए थे नीट पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन
न्यूज बुलेटिन में जारी सूचना के आधार पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू 21 जुलाई तक चली थी। उसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 25 जुलाई से 28 जुलाई तक खोली गई। बोर्ड द्वारा 11 अगस्त को परीक्षा शहर की स्लिप जारी की और अब 27 अगस्त को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
