एजुकेशन

SSC Stenographer 2025: एसएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, तुरंत करें चेक

SSC ने Stenographer Grade ‘C’ और Grade ‘D’ Examination 2025 का फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। कुल 1,715 उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Image

एसएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

SSC Stenographer 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Stenographer Grade ‘C’ और Grade ‘D’ Examination 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने यह परिणाम उम्मीदवारों की स्लाइडिंग/आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर रिजल्ट और आवंटन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

SSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 के लिए कुल 1,715 उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आयोग ने उम्मीदवारों की मेरिट, उनके द्वारा दिए गए पोस्ट और विभाग के विकल्प तथा स्लाइडिंग/आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के दौरान चुने गए Fix/Float विकल्प के आधार पर आवंटन किया है। बता दें कि SSC ने इससे पहले 31 जुलाई 2026 को First Round of Tentative Allocation (FRTA) जारी किया था। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को स्लाइडिंग/आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना जरूरी था।

Fix और Float विकल्प का क्या रहा आंकड़ा?

जारी किए गए अंतिम परिणाम में उम्मीदवारों के विकल्प के आधार पर आवंटन का विवरण भी दिया गया है।

Fix विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार1,055
Float विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार549
अनुपस्थित उम्मीदवारों की वजह से नई सीट पाने वाले111
कुल उम्मीदवार1,715
आयोग के अनुसार, जो उम्मीदवार स्लाइडिंग/आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में निर्धारित तरीके से शामिल नहीं हुए, उन्हें अंतिम परिणाम के लिए अनुपस्थित माना गया।

मेरिट और पसंद के आधार पर हुआ आवंटन

SSC ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों को पदों का आवंटन उनकी मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है। इसमें उम्मीदवारों की ओर से ऑनलाइन दर्ज की गई पोस्ट और विभाग की पसंद के साथ-साथ Fix/Float विकल्प को भी ध्यान में रखा गया।

इससे पहले जारी की गई आवंटन प्रक्रिया में Grade ‘C’ के लिए 232 और Grade ‘D’ के लिए 1,483 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। कुल संख्या 1,715 थी।

SSC Stenographer 2025 Final Result कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Result सेक्शन खोलें।
  • Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ Examination 2025 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जारी की गई रिजल्ट PDF खोलें।
  • PDF में अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी विवरण चेक करें।
  • रिजल्ट और आवंटन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार आगे की नियुक्ति और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी प्रक्रिया के लिए SSC तथा संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article