ICSI CS June 2026 Executive Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। ICSI द्वारा आज, मंगलवार 25 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर सीएस एग्जीक्यूटिव जून 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा सुबह के समय में सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून रिजल्ट 2026 जारी किया था। उसके बाद दोपहर के समय में सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की घोषणा की गई। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और टॉप 3 रैंक होल्डर के नाम भी जारी किए गए हैं।
29 छात्रों ने पास की परीक्षा
सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा इस साल कुल 29 छात्रों न पास की है, जिसमें विधि सुथार ने टॉप किया है। दूसर स्थान इशानी प्रमोद अहिरे और तीसरा स्थान पिया बंकिम व्यापारी ने प्राप्त किया है। लड़कों को पीछे छोड़ते हुए तीनो लड़कियों ने परीक्षा में टॉप पर बाजी मारी है।
| रैंक | नाम | रोल नंबर |
| RANK-1 | विधि सुथार | 227137 |
| RANK-2 | इशानी प्रमोद अहिरे | 261595 |
| RANK-3 | पिया बंकिम व्यापारी | 241245 |
कैसे करें ICSI CS Executive Result 2026 डाउनलोड
- सीएस एग्जीक्यूटिव जून रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए ICSI की आधिाकरिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Click Here View Result and Download Marksheet के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आएगा।
- इस पेज पर उम्मीदवार एग्जाम यानी CS Executive Result 2026 का चयन करें।
- अब रोल नंबर, 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और Get Result पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका मार्कशीट आ जाएगी। इसे डाउनलोड करे और प्रिंट आउट भी लें।
कैसे चेक करें सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की मेरिट लिस्ट
ICSI की आधिाकरिक वेबसाइट icsi.edu पर सीएस रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों को All India Provisional Merit List - Executive Programme (Syllabus 2022) लिंक नजर आएगा।
दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही वह मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे। छात्रों के लिए मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
