एजुकेशन

NEET PG 2026: नीट पीजी एडमिट कार्ड में गलती होने की स्थिति में किससे संपर्क करें? जानिए सही प्रक्रिया

NEET PG 2026: नीट पीजी के एडमिट कार्ड में गलती होने की स्थिति में छात्र घबराने नहीं, बल्कि तुरंत बोर्ड से संपर्क करें और एडमिट कार्ड में सुधार करवाएं। हेल्पलाइन नंबर और अन्य जानकारी लेख में दी गई है।

Image

NEET PG 2026 (Photo - AI)

NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसके बिना उम्मीदवार परीक्षा देना तो पूर परीक्षा केंद्र में प्रवेश भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। लेकिन कई बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम की स्पेलिंग, फोटो, कैटेगरी या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई टेक्निकल या मानवीय गलती देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय रहते इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। आइए आपको बताएं कि अगर आपके नीट पीजी एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो आपको क्या करना है।

नीट पीजी एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा

उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार की फोटो
उम्मीदवार के साइन
जन्म तिथि
नीट पीजी रोल नंबर
कैटेगरी
आवेदन संख्या
नीट पीजी की परीक्षा की डेट
नीट पीजी परीक्षा केंद्र का पता
एग्जाम सेंटर कोड
परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
गेट बंद होने का समय
नीट पीजी से संबंधित दिशा-निर्देश

एडमिट कार्ड में गलती होने पर तुरंत करें ये काम

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद अगर आपको इसमें किसी भी प्रकार की गलती या विसंगति (Discrepancy) नजर आती है, तो इसे ठीक कराने के लिए आपक एनबीईएमएस (NBEMS) से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के तरीके इस प्रकार है-

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करेंउम्मीदवार NBEMS के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 या 011-45593000 पर संपर्क करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
हेल्पडेस्क पोर्टल/ईमेल का उपयोग करेंउम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'Communication Web Portal' के माध्यम से अपनी शिकायत या क्वेरी सबमिट कर सकते हैं।
ईमेल के माध्यम से लें स्पोर्टउम्मीदवार helpdesk@natboard.edu.in पर ईमेल कर बोर्ड को गलतियों की जानकारी दें।

बोर्ड से संपर्क के समय इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उसकी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा की तारीख से काफी पहले संपर्क करें ताकि समय पर सुधार किया जा सके। हेल्पडेस्क से संपर्क करते समय अपना एप्लिकेशन नंबर, पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और सही विवरण से जुड़ा वैध पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) पास रखें। एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी या सुधार के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in या nbe.edu.in) पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

कब जारी होगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड

NBEMS द्वारा 30 अगस्त को नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा 27 अगस्त यानी परीक्षा के तीन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर डाउनलोड कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article