एजुकेशन

IBPS RRB Final Result 2026: जारी हो गया आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट, यहां से देखें रिजल्ट

IBPS RRB Final Result 2026 Declared: आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या खबर में दिए लिंक से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Image

आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट हुआ जारी

IBPS RRB Final Result 2026 Declared: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट स्कैल-I, II, III फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या खबर में दिए लिंक से अपना परिणाम देख सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 13,294 नियुक्तियां की जानी हैं।

उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके 20 मार्च, 2026 तक अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जाने कैसे करें चेक

IBPS RRB Final Result 2026 Step to Check

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएंगे
  • दाएं तरफ Recent updates के नीचे देखें और निम्नलिखित टेक्स्ट पर क्लिक करें
  • CRP-RRBs-XIV
  • Posted on 13 Feb, 2026
  • Scores of Candidates Shortlisted for interview–CRP-RRBs-XIV Officers Scale-I, II & III
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल भरें, सबमिट करें, और अपना स्कोर देखें।
IBPS RRB Final Result 2026 Link

कब तक डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

20 मार्च, 2026 से पहले अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसके बाद में वेबसाइट से इस लिंक को हटा दिया जाएगा।

आईबीपीएस समय समय पर इस तरह की भर्ती निकालता रहता है, यदि आप भी अगली बार इस परीक्षा के लिए ट्र्राई करना चाहते हैं, तो आयु वर्ग का विशेष ध्यान रखें।

  • ऑफिस असिस्टेंट- : 18-28 साल
  • ऑफिसर स्केल-I : 18-30 साल
  • ऑफिसर स्केल-II : 21-32 साल
  • ऑफिसर स्केल-III : 21-40 साल

इसके साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, परीक्षा का नाम, पद का नाम, रोल नंबर आदि की जानकारी अच्छे से चेक कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article