Air Force One को दुनिया का सबसे ताकतवर प्लेन कहना गलत नहीं होगा। भले इसमें घातक हथियार न लगे हों, लेकिन इस प्लेन में बैठकर किसी एक के आदेश से दुनिया में कहीं भी किसी भी हथियार से हमला कराया जा सकता है। आइये थोड़ा विस्तार से जानें Air Force One के बारे में
ये वैसे तो एक प्लेन है यानी हवाईजहाज, लेकिन इसे सिर्फ प्लेन कहना शायद ठीक नहीं होगा। ये किस देश के राष्ट्रपति का प्लेन है? इसमें क्या क्या सुविधाएं है? इसे उड़ता हुआ मिनी 'व्हाइट हाउस' या उड़ता हुआ 'कमांड सेंटर' क्यों कहते हैं, चलिए इस लेख से कुछ इंट्रेंस्टिंग नॉलेज लेते हैं।
ये वैसे तो एक प्लेन है यानी हवाईजहाज, लेकिन इसे सिर्फ प्लेन कहना शायद ठीक नहीं होगा। ये किस देश के राष्ट्रपति का प्लेन है? इसमें क्या क्या सुविधाएं है? इसे उड़ता हुआ मिनी 'व्हाइट हाउस' या उड़ता हुआ 'कमांड सेंटर' क्यों कहते हैं, आइये पढ़ें कुछ इंट्रेंस्टिंग नॉलेज
Air Force One में यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट यात्रा करते हैं, यानी मौजूद समय में डोनाल्ड ट्रम्प इससे आते जाते हैं। यह एक उड़ता हुआ कमांड सेंटर है, जो आमतौर पर दो बहुत ज्यादा कस्टमाइज्ड बोइंग 747-200B (VC-25A) जेट में से एक को रेफर करता है, इसमें सुरक्षित कम्युनिकेशन, डिफेंस सिस्टम और मेडिकल सुविधाएं हैं।
Air Force One में 4000 स्क्वॉयर फीट की जगह है। इसमें तीन फ्लोर यानी मंजिलें हैं। इसमें बेडरूम, बाथरूम, डाइनिंग रूम, किचन भी होता है। इसमें एक बड़ा क्रॉन्फ्रेंस रूम भी होता है, जहां से कभी भी मीटिंग की जा सकती है। यही नहीं, इसमें मिसाइल वार्निंग सिस्टम भी लगा होता है।
Air Force One में प्रेस वाले यानी मीडिया वालों के लिए अलग से जगह होती है। यही नहीं, इसमें एक ऐसा एरिया भी है, जिसे आप हॉस्पिटल समझ सकते हैं, क्योंकि यहां इमरजेंसी में सर्जरी भी की जा सकती है। इसमें हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा है और कितनी भी ऊंचाई से कहीं भी फोन पर बात की जा सकती है।
Air Force One पर “यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका” शब्द, अमेरिकन झंडा और यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट की मुहर है, और यह जहां भी उड़ता है, इसकी मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात इसे निशाना बनाना आसान नहीं है, इसमें कुछ ऐसे हिडन फीचर भी हैं, जो इसे दुश्मनों का टारगेट बनने से रोकता है।