बॉलीवुड

‘Salman Khan के साथ काम करेगा तो अगला नंबर...’, गोलीबारी में बाल-बाल बचे Tiger Shroff को मिली धमकी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 08:43 PM IST

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग के मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पोस्ट में सलमान खान (Salman Khan) का भी जिक्र किया गया है।

Image

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद अब एक पोस्ट वायरल हो रहा है। (Image Source: colors tv/ IMDb)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर मुंबई से सामने आई फायरिंग की खबर ने हर किसी का ध्यान खींचा है। जुहू इलाके में हुई इस घटना में एक्टर सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच के बीच अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है। इस पोस्ट में कुछ ऐसे दावे किए गए हैं, जिनका संबंध बॉलीवुड के दूसरे सितारों से भी जोड़ा जा रहा है। आखिर इस पोस्ट में क्या लिखा है और सलमान खान (Salman Khan) का नाम इसमें क्यों आया है? आइए जानते हैं।

पोस्ट में क्या लिखा है?

इस पोस्ट में गैंगस्टर अनिल पंडित (Anil Pandit) और हरमन संधू (Harman Sandhu) के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित पोस्ट में लिखा गया है कि राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मे अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा वेट एंड वॉच।' पुलिस की पुष्टि के बिना सोशल मीडिया पर किए गए दावे को अंतिम सच नहीं माना जा सकता।

सलमान खान के घर के बाहर कब हुई थी फायरिंग?

सलमान खान के मुंबई स्थित बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को सुबह गोलीबारी हुई थी। बाइक पर सवार दो लोगों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाई थीं। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का नाम सामने आया था और अनमोल बिश्नोई ने भी सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। मामले में पुलिस ने जांच की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी हुई थी गोलीबारी

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के जुहू स्थित घर के बाहर 1 फरवरी 2026 को गोलीबारी हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, आधी रात के बाद एक हमलावर ने उनके घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय रोहित शेट्टी घर पर मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया था

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article