एजुकेशन

IBPS PO Result 2025 Date: अगले सप्ताह जारी हो सकता है आईबीपीएस पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

IBPS PO Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) अगले सप्ताह तक पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (IBPS PO Result 2025) सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

IBPS PO Result 2025 Date: यहां देखें कब जारी हो सकता है आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट

IBPS PO Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS PO Result 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और मैनेजमेंट ट्रेनीज के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 23 और 24 अगस्त को आयोजित (IBPS PO Result Date) की थी। वहीं अब किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे अगले सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

IBPS PO Result 2025: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईबीपीएस पीओ के 5308 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट के बाद स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चेक कर सकेंगे।

IBPS PO, Management Trainee Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS PO & Management Trainee Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IBPS PO Result 2025 Score Card: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. पिता का नाम
  5. माता का नाम
  6. जन्म तिथि
  7. परीक्षा में प्राप्तांक
  8. कुल मार्क्स
  9. रिजल्ट का स्टेटस

IBPS PO & Management Trainee Mains Exam Date: कब होगी आईबीपीएस मेन्स की परीक्षा

बता दें आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। यहां उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article