एजुकेशन

HPSC Sarkari Naukri 2025: हरियाणा में 785 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी मिलेगी 1 लाख से ज्यादा

HPSC agriculture development officer recruitment, HPSC ADO Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

HPSC ADO Recruitment 2025

HPSC agriculture development officer recruitment, HPSC ADO Recruitment 2025: बात जब नौकरी की आती है तो हर युवा ऐसी नौकरी चाहता है जिसमें अच्छी सैलरी के साथ साथ सुरक्षित भविष्य की गारंटी हो और यह सरकारी नौकरी में ही संभव है। अगर आप भी ऐसी ही सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं तक हिन्दी या संस्कृत या 10+2/बीए/एमए हिन्दी विषय के साथ पास होनी चाहिए। वहीं, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 42 साल तय की गई है।

HPSC ADO Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

कैसे होगा चयन

कृषि विकास अधिकारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 35400 – 112400 रुपए प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

हरियाणा के सभी बेंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) (कम से कम 40% दिव्यांगता) के लिए आवेदन नि:शुल्क है। वहीं, ओएससी, डीएससी, बीसी - ए (नॉन क्रीमीलेयर) बीसी - बी (नॉन क्रीमीलेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस, हरियाणा की महिला उम्मीदवार को 250 रुपए देने होंगे।हरियाणा के डीईएसएम जो ओएससी, डीएससी, बीसी - ए बीसी - ए (नॉन क्रीमीलेयर) बीसी - बी (नॉन क्रीमीलेयर), ईएससएस, ईडब्ल्यूएस से संबंधित आवेदकों को 250 रुपए, हरियाणा के डीईएसएम जो यूआर से संबंधित आवेदकों को 1000 रुपए देने होंगे। जबकि अन्य आवेदन 1000 रुपए आवेदन शुल्क देंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article