UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Recruitment 2025) खबर है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही 30 हजार से अधिक कार्मिकों की भर्ती करेगा। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत अग्निवीरों को भी शामिल (UP Police Vacancy) किया जाएगा। इससे हमें प्रशिक्षित कर्मिक मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि जितनी हमने 8 वर्षों में भर्तियां की हैं उसका एक चौथाई कई राज्यों में पुलिस बल नहीं है। उन्होंने बताया कि बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके और बिना झुके निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया होगी।
UP Police Recruitment: सबसे ज्यादा भर्ती करने वाला राज्य
उत्तर प्रदेश पुलिस बल एकमात्र ऐसा पुलिस बल हो सकता है जिसने 2 लाख 17 हजार 500 से अधिक कार्मिकों की भर्ती की प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने की प्रक्रिया को सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से अब तक 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस बल है।
UP Police Vacancy 2025: सहायक परिचालक के 1374 पदों पर भर्ती
बता दें हाल ही में सहायक परिचालक के 274 पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में 23 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि सहायक परिचालक के 1374 पदों पर भर्ती 2022 के 389,711 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। UPPRPB ने एक फरवरी से 8 फरवरी 2024 के बीच 16 पालियों में लिखिति परीक्षा आयोजित की थी। यहां 4216 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच व फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 7 से12 मार्च के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। वहीं बोर्ड ने नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित किया था।
