एजुकेशन

RRB ALP एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी, जानें कब है CBT-1 परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CBT-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB ALP एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी

Rrb Alp Cbt 1 Admit Card: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CBT-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का आयोजन 3 से 5 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी अच्छी तरह जांच लें। RRB ALP CBT-1 में उम्मीदवारों से कुल 75 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।

UR40%
EWS40%
OBC-NCL30%
SC30%
ST25%

आगे क्या?

यह परीक्षा अगले चरण यानी CBT-2 के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित की जा रही है। CBT-1 में मिले अंकों को अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाएगा। उम्मीदवारों की तुलना उनके चुने हुए RRB के तहत ही की जाएगी।

आगे इन चरणों से गुजरना होगा

CBT-1 पास करने के बाद CBT-2 का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा भी होगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-2 के तहत शुरुआती 19,900 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article