एजुकेशन

ONGC में अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका, 3047 पदों पर 20 नवंबर तक करें आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर पूरी करनी होगी।

Image

ONGC में अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका - (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

ONGC Apprentice Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में अप्रेंटिसशिप करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com / ongcapprentices.ongc.co.in पर पूरी करनी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेडों और शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और संबंधित ट्रेड की शर्तों को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है।

ONGC अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें ITI और तकनीकी संस्थानों से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट के साथ-साथ ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग की डिग्री वाले उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं।

ITI या वोकेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। इसके लिए राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (SBTE) या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान का प्रमाणपत्र स्वीकार किया जाएगा। BA, B.Com, BBA, BE और B.Tech जैसी डिग्रियां संबंधित नियामक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा नहीं, मेरिट से होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। अलग-अलग ट्रेड, विषय और कार्यस्थल के लिए अलग मेरिट सूची बनाई जाएगी।

उपलब्ध अप्रेंटिस सीटों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग तय अनुपात के आधार पर होगी।

ONGC Apprentice Recruitment 2026: Imp Date
विवरणजानकारी
संस्थानऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नामअप्रेंटिस
कुल पद3047
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
अंतिम तारीख20 नवंबर 2026
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइटongcindia.com / ongcapprentices.ongc.co.in

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार ONGC की वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सही-सही भरें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच जरूर कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article