Railway Apprentice Recruitmemt 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी में सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitmemt 2025) खबर है। पूर्वी रेलवे (ER) आरआरसी कोलकाता डिवीजन ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 3 हजार 115 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitmemt) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर जाक अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 14 अगस्त को लिंक एक्टिव कर (Railway Apprentice Vacancy) दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2025 है। यहां आप रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Apprentice Recruitmemt 2025: रेलवे अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन
रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए या इसके बराबर शिक्षा प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
Railway Apprentice Vacancy 2025: रेलवे अप्रेंटिस के लिए एज लिमिट
रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। साथ ही एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष छूट दी गई है। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु मे 10 वर्ष की छूट दी गई है।
Railway Apprentice Recruitmemt 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rrcer.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Railway Apprentice Vacancy: रेलवे अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करन के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी महिला और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नहीं है।
