एजुकेशन

HPBOSE Date Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने शीतकालीन स्कूलों की डेटशीट की जारी, जानिए कब होंगे फाइनल एग्जाम

HPBOSE HP board released Annual exam date sheet: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दी है। बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं और आठवीं की डेट शीट जारी की है।

Image

HPBOSE Date Sheet 2026

HPBOSE HP board released Annual exam date sheet: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नेशैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर माह में केवल सुबह के सत्र में आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक विद्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि बैठने की व्यवस्था में कोई असुविधा न हो।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं और आठवीं की डेट शीट जारी की है। इन कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। हालांकि, आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्र बोर्ड नहीं बनाएगा। इन विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित विद्यालय स्वयं तैयार करेंगे और परीक्षा भी अपने स्तर पर आयोजित करेंगे।

तीसरी कक्षा की डेटशीट

1 दिसंबर गणित

3 दिसंबर अंग्रेजी

4 दिसंबर पर्यावरण शिक्षा

5 दिसंबर हिंदी

पांचवीं कक्षा की डेटशीट

1 दिसंबर अंग्रेजी

2 दिसंबर हिंदी

4 दिसंबर गणित

5 दिसंबर पर्यावरण शिक्षा

आठवीं कक्षा की डेटशीट

27 नवंबर अंग्रेजी

28 नवंबर हिंदी

29 नवंबर सामाजिक विज्ञान

1 दिसंबर गणित

2 दिसंबर लोक संस्कृति व योग

4 दिसंबर विज्ञान

5 दिसंबर संस्कृत

6 दिसंबर कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू

8वीं की परीक्षाएं 27 नवंबर से

कार्यक्रम के अनुसार, आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 नवंबर से आरंभ होंगी, जबकि तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की जाएंगी, जिनकी डेटशीट शैक्षणिक सत्र के अंत में जारी की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article