How to Prepare NEET Exam from AI: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। पहले यह 3 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। करीब 23 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हर साल यह परीक्षा आयोजित करती है। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए दी जाने वाली यह प्रवेश परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और 14 देशों में आयोजित की गई थी। पेन पेपर मोड में हुई इस परीक्षा में तकरीबन 22 लाख 80 हजार छात्र शामिल हुए थे। शुक्रवार सुबह NTA ने नीट यूजी परीक्षा की नई डेट भी जारी कर दी। 21 जून को अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है। NEET को लेकर हर साल लाखों छात्र तैयारी करते हैं। महंगी कोचिंग और लंबे स्टडी शेड्यूल के बीच अब Artificial Intelligence यानी AI छात्रों के लिए बड़ा सहारा बनकर उभर रहा है। आज कई AI आधारित प्लेटफॉर्म छात्रों को पर्सनलाइज्ड स्टडी प्लान, डाउट सॉल्विंग और मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। ChatGPT, Gemini और AI Study Apps जैसे टूल्स छात्रों को कठिन टॉपिक्स आसान भाषा में समझाने में मदद कर रहे हैं।
AI बन रहा शिक्षक
बदलती तकनीक के इस दौर में AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि छात्रों के लिए एक डिजिटल शिक्षक बनता जा रहा है। ऐसे में NEET जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह एक नया और किफायती विकल्प साबित हो सकता है। छात्र अगर सोशल मीडिया और मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचते हुए AI का सही उपयोग करें, तो बिना कोचिंग भी अच्छी रैंक हासिल की जा सकती है।
AI की मदद से कैसे करें नीट की तैयारी
खास बात यह है कि अब छात्र घर बैठे सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सही रणनीति और AI टूल्स के इस्तेमाल से 30 दिनों में तैयारी को काफी मजबूत किया जा सकता है। अगर किसी छात्र को बायोलॉजी का कोई चैप्टर समझ नहीं आ रहा है या फिजिक्स के न्यूमेरिकल में दिक्कत हो रही है, तो AI तुरंत स्टेप-बाय-स्टेप समाधान दे सकता है।
AI से ले लें मॉक टेस्ट
मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र हल करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। AI आधारित टेस्ट एनालिसिस छात्रों को उनकी स्पीड, एक्यूरेसी और कमजोर क्षेत्रों की जानकारी देता है। इससे कम समय में बेहतर तैयारी संभव हो पाती है। सफलता के लिए लगातार अभ्यास, सही नोट्स और अनुशासन सबसे जरूरी है। वहीं, यूट्यूब और AI जनरेटेड वीडियो लेक्चर कठिन विषयों को विजुअल तरीके से समझने में मदद करते हैं। हालांकि शिक्षा विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि AI सिर्फ एक सहायक माध्यम है।
AI की मदद से बना लें टाइम टेबल
विशेषज्ञ बताते हैं कि NEET की तैयारी के लिए सबसे पहले छात्रों को 30 दिन का टाइम टेबल बनाना चाहिए। इसमें हर दिन फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए अलग-अलग समय तय करना जरूरी है। AI टूल्स की मदद से छात्र अपनी कमजोरियों को पहचान सकते हैं। कई ऐप्स यह भी बताते हैं कि किस टॉपिक में ज्यादा गलती हो रही है और किस विषय पर अधिक फोकस करने की जरूरत है।
