एजुकेशन

UP Lower PCS परीक्षा आज, 9 बजे तक पहुंचें एग्जाम सेंटर, भूलकर न ले जाएं ये चीजें - जान लें नियम

UP Lower PCS Exam Guidelines, Instructions: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 2 अगस्त 2026 को आयोजित करने जा रहा है। यहां आप यूपी पीसीएस एग्जाम गाइडलाइंस, इस्ट्रक्शन और क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जा सकते जान सकते हैं।

Image

UP Lower PCS Exam Guidelines: यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा आज, यहां देखें गाइंडलाइंस

UP Lower PCS Exam Guidelines, Instructions In Hindi: यूपीपीसीएस लोअर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के लिए बड़ी (UP Lower PCS Exam Guidelines) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 22अगस्त 2026 को आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा प्रदेश के 12 जिलों के 229 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कार्यकारी अधिकारी ,ऑडिटर, अमीन समेत विभिन्न पदों पर कुल 2587 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निर्धारित होगी। छात्रों से अनुरोध है कि अपने एग्जाम सेंटर पर कम से कम 1 घंटे पहले यानी 9 बजे पहुंचें। यहां आप यूपी पीसीएस परीक्ष के गाइडलाइंस, क्या लेकर जाए? और क्या लेकर नहीं जा सकते? जान सकते हैं।

UP Lower PCS Exam Guidelines In Hindi: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

  • एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाएं
  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • एप्लीकेशन फॉर्म में अटैच की गई फोटो
  • ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से मान्य पहचान पत्र रख लें।
  • ब्लैक और ब्लू बॉल पेन
  • पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल

UP Lower PCS Exam Instructions: एग्जाम सेंटर पर भूलकर न ले जाएं ये चीजें

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि एग्जाम सेंटर पर भूलकर भी ये चीजें न ले जाएं अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है।

  1. मोबाइल फोन
  2. स्मार्टवॉच
  3. ईयरफोन या हेडफोन
  4. ब्लूटूथ डिवाइस
  5. कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस
  6. टैबलेट या लैपटॉप
  7. अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  8. लिखे हुए कागज या पर्चियां
  9. किताबें, नोट्स या पढ़ाई की सामग्री
  10. पेन ड्राइव या अन्य स्टोरेज डिवाइस

यूपी लोअर पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि एग्जाम हॉल में अनुशासन बनाए रखें। वहां मौजूद परीक्षा निरीक्षकों के सभी दिश निर्देशों का पालन करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article