वायरल न्यूज़

Video: मैच के दौरान अंपायर की एनर्जी लेवल के फैन हुए लोग, विकेट गिरते ही करारा डांस करते हुए दिया अपना डिसीजन

एक अंपायर का डिसीजन देने का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Image

मैच के दौरान अंपायर ने डांस करते हुए दिया अपना डिसीजन (Instagram/@rawadmin)

सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मैच के दौरान एक अंपायर ने जिस तरह से अपना डिसीजन दिया उसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। आमतौर पर मैच में अंपायर खड़े रहकर बहुत ही शांति से इशारा करते हुए अपना डिसीजन देते हैं लेकिन इस अंपायर की बात ही कुछ अलग है। ये अंपायर दूसरों की तरह चुपचाप सिर्फ डिसीजन नहीं देता बल्कि गेम के हर एक पल को इतना मजेदार बना देता है कि मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों का भी प्रेशर दूर हो जाए। इस दौरान पूरे गेम में अंपायर की एनर्जी लेवल मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों से भी कई गुना ज्यादा होता है। यही वजह है जो लोग वीडियो में अंपायर की एनर्जी लेवल को देखकर उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

विकेट का जश्न मनाते हुए अंपायर ने दिया अपना डिसीजन

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक मैदान में दो टीमों के बीच क्रिकेट का मैच खेला जा रहा है। जैसे ही गेंदबाज अपने सामने खेल रहे बल्लेबाज का विकेट लेता है वैसे ही पूरे मैदान में खिलड़ियों के बीच खुशी की लहर दौड़ जाती है लेकिन उन खिलाडियों के कहीं ज्यादा खुश वह अंपायर दिखता है, खुशी के मारे मैदान पर उन खिलाड़ियों से ज्यादा ही विकेट गिरने का जश्न मना रहा है। अंपायर अपने जश्न के दौरान मैदान पर पूरे जोश में गजब का डांस करते दिख रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे यह विकेट उस बॉलर ने नहीं बल्कि अंपायर ने लिया है। थोड़ी देर तक अंपायर मैदान पर उछल-कूद करते हुए जबरदस्त डांस करता है और डांस करते हुए ही वह विकेट का डिसीजन भी दे देता है। जहां वह आउट का इशारा करते हुए अपना हाथ उठाते हुए उंगली दिखाता है। मैदान पर अंपायर का एनर्जी लेवल देख लोग काफी हैरान है, जिसे देख कई लोगों ने इस अंपायर की तुलना रणवीर सिंह से कर दी।

लोगों को खूब पसंद आ रहा है अंपायर का यह अंदाज

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rawadmin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई यूजर्स ने अंपायर के इस जश्न को देख उसे गेंदबाजी टीम का ही प्लेयर तक बता डाला। वहीं कुछ लोगों ने इस मैच की जगह के बारे में भी बताया। जहां लोगों का कहना था कि यह नजारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मिनी स्टेडियम का है। जबकि अधिकतर लोगों ने अंपायर के इस एनर्जी लेवल को देखते हुए उसकी रणवीर सिंह से तुलना कर दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article