एजुकेशन

सरकारी नौकरी के लिए कौन सा कंप्यूटर कोर्स जरूरी? जानें कौन-सी स्किल आएगी काम

Which Computer Course Is Best For A Governament Job: अधिकतर छात्रों क सवाल रहता है कि सरकारी नौकरी के लिए कौन से कंप्यूटर कोर्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सरकारी नौकरी के लिए कौस सा कंप्यूटर कोर्स जरूरी है? यहां आप जान सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी के लिए कौन सा कंप्यूटर कोर्स जरूरी

Computer Course For Governament Job: आज के समय में सरकरी नौकरी से लेकर प्राइवेट जॉब तक हर क्षेत्र में कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी ने अपनी जगह बना ली है। वहीं कई सरकारी नौकरियों में कंप्यूटर को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अब केवल सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और विषय से जुड़ी जानकारी होना ही काफी नहीं है। सरकारी विभागों में कामकाज तेजी से डिजिटल हो रहा है। आवेदन प्रक्रिया से लेकर दस्तावेज तैयार करने, ऑनलाइन रिकॉर्ड संभालने और सरकारी पोर्टल पर काम करने तक कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य हो गया है। अधिकतर नौकरियों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कंप्यूटर कोर्स किया होता है। यहां पद और भर्ती के नियमों के आधार पर कंप्यूटर की योग्यता अलग अलग हो सकती है। यहां आप जान सकते हैं।

Which Computer Course Is Best For A Governament Job: CCC कोर्स की डिमांड

कई सरकारी नौकरियों में CCC यानी Course on Computer Concepts की डिमांड होती है। बता दें यह कंप्यूटर की बुनियादी समझ विकसित करने वाला कोर्स है। इसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-मेल, डिजिटल सेवाओं और ऑफिस से जुड़े सामान्य कार्यों की जानकारी दी जाती है। हालांकि किसी भर्ती में CCC अनिवार्य है या नहीं, यह संबंधित भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर निर्भर करता है।

O Level कोर्स

इसके अलावा O Level कोर्स की भी काफी डिमांड होती है। यह कंप्यूटर कोर्स एक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स की अवधि कुल 1 साल होती है। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी विभाग और मंत्रालयों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक जैसे कई पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए पात्र हो जाते हैं। इसके बाद आप बैंक, रेलवे में निकलने वाली नौकरियों के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

टाइपिंग भी अनिवार्य

वहीं कई क्लर्क, डाटा एंट्री, कार्यालय सहायक और अन्य कंप्यूटर आधारित पदों में हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग की भी डिमांड होती है। ऐसे में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में टाइपिंग का अभ्यास उम्मीदवार के लिए फायदेमंद रहेगा। सिर्फ तेज टाइपिंग ही नहीं, बल्कि कम गलतियों के साथ टाइप करना भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप टाइपिंग कोर्स भी कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें

ध्यान रहे किसी भी कंप्यूटर कोर्स में दाखिला लेने से पहले उम्मीदवार को यह देखना चाहिए कि जिस सरकारी नौकरी को वह लक्ष्य बना रहा है, उसके आधिकारिक विज्ञापन में कंप्यूटर योग्यता को लेकर क्या शर्त दी गई है। केवल किसी निजी संस्थान से प्रमाणपत्र हासिल कर लेना हर भर्ती में मान्य हो सकता है ये जरूरी नहीं है। इसलिए कोर्स की मान्यता और भर्ती नियमों को जरूर जांचना चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article