Awarapan 2 VS Batwara 1947 Box Office: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बटवारा 1947' ने एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। दोनों ही फिल्में यूं तो दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक की कमाई जहां आसमान छू रही है तो वहीं दूसरी मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी नजर आई। इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' जहां उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी तो वहीं दूसरी ओर सनी देओल की 'बटवारा 1947' धक्के खा रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का ये महासंग्राम लोगों को भी हैरान कर रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'आवारापन 2' और 'बटवारा 1947' के नौवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Box office: निकल गई Sunny Deol की हेकड़ी, कमाई देख आगबबूला हुए आमिर खान
आवारापन 2 ने 9वें दिन भी गाड़े झंडे
इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फिल्म ने 9वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इमरान हाशमी की ये फिल्म 9वें दिन 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई, वहीं इसकी ऑक्युपेंसी 18 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि शुक्रवार के मुकाबले कहीं ज्यादा है। फिल्म ने भारत में जहां 152.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं वैश्विक स्तर पर 'आवारापन 2' ने 180 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। मूवी को देख कहा जा सकता है कि जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hero Ki Horrorine: साजिद खान की फिल्म से होगा Govinda के बेटे का डेब्यू, इस हसीना संग करेंगे रोमांस

Awarapan 2 VS Batwara 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'बटवारा 1947' ने किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म जहां 8वें दिन लाखों में सिमटकर रह गई थी तो वहीं 9वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। सनी देओल की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन कुल 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मूवी ने भारत में 42.12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वैश्विक स्तर पर इसकी कमाई 52 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
