एजुकेशन

UPTET Sarkari Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकता है यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPTET Sarkari Result 2026 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अगले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UPTET Result 2026) सकता है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UPTET Paper 1 Result 2026) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPTET Sarkari Result 2026 Kab Aayega: ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट

UPTET Sarkari Result 2026 Kab Aayega: यूपीटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPTET Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अगले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के अभ्यर्थी को 60 प्रतिशत अंक, ओबीसी (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

UPTET Paper 1 Result 2026: 60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

बता दें यूपीटीईटी पेपर 1 की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक के लिए अप्लाई कर सकेंगे। जबकि पेपर 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाई के लिए पात्र माने जाएंगे। इस बार 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,11,459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,57,055 ने परीक्षा दी। वहीं प्राथमिक स्तर के लिए 7,83,202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 7,13,659 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPTET Paper 1, Paper 2 Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट

  • सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपन रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPTET Result 2026: यूपीटीईटी स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

यूपीटीईटी परीक्षा के स्कोर कर्ड पर अभ्यर्थी क नाम (Name), रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number), रोल नंबर (Roll Number), जन्म तिथि (Date Of Birth), श्रेणी (Category), पेपर की जानकारी (Paper), विषयवार अंक (Subject Wise Marks), कुल प्राप्त अंक (Total Marks), क्वालीफाइंग अंक (Qualifying Marks) और रिजल्ट का स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगाा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभी यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जानकारी नहीं दी है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article