Ramjas College Admission 2026: रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। हर साल इस संस्थान में पढ़ने का सपना लेकर लाखों छात्र दिल्ली आते हैं, लेकिन यह सपना कुछ ही छात्रों का पूरा हो पाता है। अगर आप भी दिल्ली के रामजस संस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या पीजी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए की इस संस्थान में एडमिशन कैसे मिलता है। यहां कौन-कौन से कोर्स हैं और एडमिशन के लिए कितने अंकों की आवश्यकता है। आइए जानते हैं -
कब हुई थी रामजस कॉलेज की स्थापना?
दिल्ली में स्थित रामजस कॉलेज की स्थापना 1917 में की गई थी। इस संस्थान को 2026 में 109 साल पूरे हो गए हैं। यह नॉर्थ कैंपस में स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे प्रसिद्ध कॉलेज में से एक है।
रामजस कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स है?
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU Admission) के रामजस कॉलेज में यूजी, पीजी कोर्स मौजूद हैं। छात्र यहां से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विभिन्न विषयों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि रामजस कॉलेज मुख्य रूप से राजनीतिक विज्ञान, इकोनॉमिक्स, सांख्यिकी जैसे विषयों के लिए प्रसिद्ध है।
रामजस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन?
रामजस कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है। उसके बाद संस्थान द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें 12वीं के अंकों और सीयूईटी यूजी में प्राप्त अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाता है।
रामजस कॉलेज की NIRF रैंकिंग?
रामजस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। लेकिन एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में इस संस्थान को 28वीं रैंक दी गई थी।
रामजस कॉलेज में एडमिशन के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए
रामजस कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए छात्र को कक्षा 12वीं में कम से कम 45 से 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। बता दें कि अब पहले की तरह 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है। अब छात्र केवल सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
रामजस कॉलेज का प्लेसमेंट स्टेटस
रामजस कॉलेज का एर अपना प्लेसमेंट सेल है, जो कॉलेज के छात्रों द्वारा चलाया जाता है। इस प्लेसमेंट सेल द्वारा कई बड़ी कंपनियों को प्लेसमेंट ड्राइव में आमंत्रित किया जाता है ताकि छात्रों को नौकरियां मिल सकें। बता दें कि संस्थान के 50 से 70 प्रतिशत छात्र को प्लेसमेंट मिलती है। यहां का सबसे हाई प्लेसमेंट पैकेज 20 से 23 लाख होता है और औसत प्लेसमेंट पैकेज 5 से 7.5 लाख तक का होता है।
रामजस कॉलेज में किन दिग्गजों ने की पढ़ाई?
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन, प्रकाश झा और रजत शर्मा जैसे अनेक दिग्गजों ने शिक्षा प्राप्त की है। यह डीयू के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है।
