एजुकेशन

KVS Admission 2026: भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं, जानें क्लास 1 में कैसे मिलता है एडमिशन

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जल्द एडमिशन 2026 के लिए आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। अगर आप भी अपने बच्चा का पहली क्लास में एडमिशन करना का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि एडमिशन प्रक्रिया क्या है, बच्चे की आयु कितनी होनी चाहिए और किन दस्तावेजों की आवश्यकता है। साथ ही भारत में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं।

Image

जानें KVs में क्लास 1 में कैसे मिलता है एडमिशन (Photo - Canva)

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का बच्चे और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करें भी क्यों न देश के सबसे अच्छे स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय का नाम जो शामिल है। केंद्रीय विद्यालय अपनी किफायती और क्वालिटी एजुकेशन, अनुभवी शिक्षकों के लिए जाने जाते हैं। यह मुख्य तौर पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बेस्ट मानें जाते हैं। केंद्रीय विद्यालय केवल बेहतरीन शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि खेल और अन्य करिकुलर एक्टिविटी में बच्चों के विकास के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय विद्यालय में अधिकांश लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं। यहां एडमिशन का क्या प्रोसेस है। अगर आप भी पहली कक्षा में अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रवेश की प्रक्रिया क्या है।

भारत में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?

भारत में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या की बात करें तो देशभर में 1,248 केवी स्थित है। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश राज्य में है, यहां करीब 116 केवी स्थित हैं।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 कब शुरू होगा?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जल्द एडमिशन नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बीते सालों की तुलना में इस साल यह थोड़ा लेट है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मार्च महीने के तीसरे या अंतिम सप्ताह तक में केवी एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बीते साल केवी में आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू हो गई थी।

केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन के लिए आवेदन

अगर आप भी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपको इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है।

केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में कैसे मिलता है एडमिशन

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और लॉटरी सिस्टम पर आधारित है। आवेदन प्राप्त होने के बाद बच्चे के नाम की लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद माता-पिता को आवश्यक दस्तावेज संबंधित स्कूल में यानी जिसमें बच्चे का नाम आया है, वहां सबमिट करने होंगे और इस प्रकार एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु?

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके बच्चे की आयु कितनी है। बता दें कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय में कौन-कौन से बच्चे पढ़ सकते हैं?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में मुख्य रूप से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों और अन्य श्रेणी जैसे एससी, एसटी, बीपीएल और दिव्यांग श्रेणी में आने वाले बच्चे ले सकते हैं। बता दें कि यहां सीटों का आवंटन लॉटरी और कोटा के आधार पर होता है।

केवी में एडमिशन के लिए किन डॉक्यूमेंट की पड़ सकती है आवश्यकता

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के दौरान बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड यदि है तो, माता पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वर्किंग माता-पिता का सेवा प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होगी। बता दें कि इससे संबंधित जानकारी आपको एडमिशन नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article