शुतुरमुर्ग से लेकर सारस क्रेन तक, ये हैं दुनिया 10 सबसे बड़े पक्षी, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Largest Birds in The World: दुनिया में लगभग 10,000 से 11,000 से पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। यह आमतौर पर अपनी सुंदरता, फुर्तीलेपन और बड़े आकार के लिए जाने जाते हैं। कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जो उड़ नहीं सकते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन 10 पक्षियों के बारे में बताएंगे जो अपने विशालकाय आकार के लिए जाने जाते हैं। आइए आपको दुनिया से 10 सबसे बड़े पक्षियों के बारे में बताएं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Mar 11 2026, 15:35 IST
शुतुरमुर्ग Image Credit : IStock01 / 10

शुतुरमुर्ग

​दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है और यह सबसे भारी पक्षी भी है। शुतुरमुर्ग करीब 2.7 मीटर तक लंबा होता है और इसके वजन की बात करें तो यह 150 kg से अधिक का होता है। यह अफ्रीका के सवाना और रेगिस्तान में पाया जाता है। बता दें कि शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं पाता लेकिन यह 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।​

एमू Image Credit : IStock02 / 10

एमू

​दुनिया का दूसरा सबसे लंबा पक्षी है एमू। यह ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं और इनकी लंबाई लगभग 2 मीटर तक हो सकती है। यह अपने लंबे पैरों और तेजी के लिए जाने जाते हैं। यह खाने पीने की तलाश में दूर तक जा सकते हैं।​

सदर्न कैसोवरीImage Credit : IStock03 / 10

सदर्न कैसोवरी

​दुनिया के सबसे भारी और सबसे अनोखे पक्षियों में सदर्न कैसोवरी का नाम भी शुमार है। शुतुरमुर्ग की तरह यह भी उड़ नहीं सकता। यह पक्षी 1.8 मीटर तक लंबा हो सकता है और इसका वजन 70 kg से अधिक होता है। यह न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है। इस पक्षी की पहचान उसकी चमकीली नीली गर्दन और सिर के ऊपर खास हेलमेट है।​

एम्परर पेंगुइनImage Credit : IStock04 / 10

एम्परर पेंगुइन

​दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों की लिस्ट में अंटार्कटिका में पाए जाना वाला एम्परर पेंगुइन भी है। यह दुनिया का सबसे लंबा और सबसे भारी पेंगुइन है। इसकी ऊंचाई 1.2 मीटर और वजन 45 kg तक हो सकता है।​

ग्रेटर रिया Image Credit : IStock05 / 10

ग्रेटर रिया

​ग्रेटर रिया उन पक्षियों की लिस्ट में आते हैं जो उड़ नहीं सकते हैं। यह साउथ अमेरिका (खासकर अर्जेंटीना और ब्राजील में) के घास के मैदानों में पाए जाते हैं। यह 1.7 मीटर तक लंबे हो सकते हैं। बता दें कि इन्हें शुतुरमुर्ग का छोटा रूप भी कहा जाता है क्योंकि शुतुरमुर्ग की तरह यह भी अच्छे रनर होते हैं।​

वांडरिंग अल्बाट्रॉस Image Credit : IStock06 / 10

वांडरिंग अल्बाट्रॉस

​दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों की लिस्ट में वांडरिंग अल्बाट्रॉस का नाम भी शामिल है। यह दक्षिणी महासागर पर उड़ते हुए दिखाई देते है। बता दें कि किसी भी पक्षी के मुकाबले इन्हें सबसे बड़े पंखों वाला पक्षी माना जाता है। इनके पंखों की चौड़ाई 3.5 मीटर तक होती है। यह अपने बड़े पंख बिना फड़फड़ाए एक लंबी दूरी तय कर सकते हैं।​

डेलमेटियन पेलिकन Image Credit : IStock07 / 10

डेलमेटियन पेलिकन

​डेलमेटियन पेलिकन दुनिया के सबसे भारी और उड़ने वाले पक्षियों में से एक है। यह यूरोप और एशिया के वेटलैंड्स में पाया जाते हैं। इनका वजह 15 किलो तक हो सकता है। इनके पंखों का फैलाव लगभग 3 मीटर होता है। इसके घुंघराले गर्दन के पंख और बड़ी चोंच इनकी पहचान है।​

एंडियन कोंडोर Image Credit : IStock08 / 10

एंडियन कोंडोर

​दुनिया के सबसे बड़े और उड़ने वाले पक्षियों में एंडियन कोंडोर का नाम भी शामिल है। एंडियन कोंडोर के पंखों का फैलाव 3.3 मीटर होता है। यह वाले पक्षी एंडीज पर्वत, पेरू, चिली, अर्जेंटीना में पाए जाते हैं।​

कोरी बस्टर्डImage Credit : IStock09 / 10

कोरी बस्टर्ड

​कोरी बस्टर्ड को दुनिया का सबसे भारी उड़ने वाला पक्षी माना जाता है। इन्हें अफ्रीका के घास के मैदानों में देखा जा सकता है। कोरी बस्टर्ड का वजन 18 किलो होता है।​

सारस क्रेन 10 / 10

सारस क्रेन

​दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में सारस क्रेन भी शामिल है। यह दुनिया का सबसे लंबा और उड़ने वाला पक्षी है। इसकी ऊंचाई करीब 1.8 मीटर तक होती है। यह आमतौर पर साउथ एशिया और साउथईस्ट एशिया के वेटलैंड्स में नजर आते हैं। इतना ही नहीं सारस क्रेन का जुड़ाव भारत से भी है। यहां यह सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!