एजुकेशन

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया जल्द, ये जरूरी दस्तावेज कर लें तैयार, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभिभावक और छात्र जानने के केवी में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है।

Image

केंद्रीय विद्यालय में शुरू होने वाला है एडमिशन प्रोसेस (Photo - Canva)

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन का प्रोसेस जल्द शुरू होने वाला है। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आधिकारिक तौर पर नोटिस भी जल्द जारी किया जाएगा। अगर आप भी अपने बच्चा के दाखिला केंद्रीय विद्यालयों में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए एडमिशन प्रोसेस के साथ आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी जाना आवश्यक है। ताकि आवेदन के दौरान आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और आसानी से आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। अभिभावकों को बता दें कि कुछ क्लासों का एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन होगा तो वहीं कुछ क्लासेस में दाखिले की प्रक्रिया ऑफलाइन पूरी की जाएगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के आवेदन का तरीका

जैसा की आपको अभी बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जबकि कक्षा 2 से 10वीं और 12वीं तक के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

कक्षा 2 से 8वीं के लिए चयन प्रक्रिया

कक्षा 2 से 8वीं क्लास में दाखिले के बच्चों का चयन प्राथमिकता या ऑफलाइन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। इन क्लास में प्रवेश के लिए छात्र को किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होना।

कब से शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया

बीते वर्ष (2025) में केंद्रीय विद्यालयों में हुए प्रवेश के बारे में बात करें तो उस दौरान एडमिशन के संबंध में KVS ने नोटिफिकेशन 5 मार्च को जारी किया था और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च तक शुरू कर दी गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 21 मार्च के आसपास थी। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। एक बार नोटिफिकेशन जारी हो जाए तो बच्चों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया या एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in समय-समय पर जरूर चेक करें।

हर क्लास के अनुसार क्या है एडमिशन प्रक्रिया

क्लास 1 - केवी में कक्षा 1 के लिए एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और लॉटरी सिस्टम पर निर्भर करती है।

क्लास 2 से 8 - केवी में कक्षा 2 से 8वीं तक में प्रवेश के लिए आवेदन ऑफलाइन होंगे, लेकिन इसमें भी चयन प्रक्रिया लॉटरी के आधार पर होगी।

क्लास 9 और 10 - कक्षा 9वीं और 10वीं में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बता दें कि इनमें दाखिले की प्रक्रिया ऑफलाइन है।

क्लास 11 - कक्षा 11वीं में प्रवेश के नियम अलग है। क्योंकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पक्ष
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र

इसके अलावा अगर बच्ची सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो उसका हलफनामा, वर्किंग माता-पिता के लिए सेवा प्रमाण पत्र के साथ दादा-दादी और अन्य परिजनों के साथ माता-पिता के संबंध का प्रमाण भी मांगा जा सकता है।

कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. कक्षा 1 में बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों को केवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

2. ऑनलाइन दिए हुए आवेदन फॉर्म को भरना है।

3. उसके बाद KVS द्वारा एक चयन सूची जारी की जाएगी।

4. लिस्ट के अनुसार छात्र को संबंधित विद्यालय में जाकर आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना है।

5. डॉक्यूमेंटेशन होने के बाद स्कूल फीस का भुगतान कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

देश में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या

भारत में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1,248 है। इतना ही नहीं देश के अलावा विदेशों में भी तीन केंद्रीय विद्यालय (मॉस्को, तेहरान, काठमांडू) संचालित है, जिसमें सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article