एजुकेशन

HBSE 12th Result 2026 Delcared: जारी हो गया हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 84.67% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी

HBSE 12th Result 2026 Declared: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज, यानी 12 मई को रेगुलर और ओपन स्कूल, दोनों तरह के उम्मीदवारों के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए।

Image

जारी हो गया हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

HBSE 12th Result 2026 Declared: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज, यानी 12 मई को रेगुलर और ओपन स्कूल, दोनों तरह के उम्मीदवारों के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इन रिजल्ट की घोषणा हरियाणा बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। HBSE 12th Result 2026 Date पहले 14 मई थी, लेकिन अचानक से रिजल्ट को जारी किया गया। छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर देख सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ओवरऑल रिजल्ट84.67%
लड़कियों का पास प्रतिशत87.97%
लड़कों का पास प्रतिशत81.45%

HBSE 12th Result 2026 kaise dekhe

स्टेप 1: bseh.org.in पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, 'Haryana Board Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें।

स्टेप 4: हरियाणा बोर्ड क्लास 12 के नतीजे 2026 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

स्टेप 5: मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।

स्टेप 6: इसका प्रिंटआउट ले लें।

स्कूल अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके बोर्ड की वेबसाइट से नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

SMS के जरिए HBSE 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे देखें?

स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके SMS के जरिए भी अपनी क्लास 10वीं और क्लास 12वीं के नतीजे देख सकेंगे:

स्टेप 1: टाइप करें: RESULTHB10 (क्लास 12 के लिए 12) अपना रोल नंबर

स्टेप 2: इसे 56263 पर भेजें।

रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन

परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 परसेंट नंबर लाने होंगे। अगर कोई स्टूडेंट एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाता है, तो वे अपना एकेडमिक सेशन बचाने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठ सकते हैं।

नतीजे घोषित होने के बाद, जो स्टूडेंट्स अपने जवाबों की कॉपी के रीवैल्यूएशन से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जो स्टूडेंट्स अपनी जवाबों की कॉपी की रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे नतीजे घोषित होने के 20 दिनों के अंदर तय फीस जमा करके ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article