एजुकेशन

HBSE 10th 12th Admit Card 2024: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, 27 फरवरी से होगी परीक्षा

HBSE 10th 12th Admit Card 2024, Haryana Board HBSE Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

HBSE 10th 12th Admit Card 2024

HBSE 10th 12th Admit Card 2024, Haryana Board HBSE Admit Card 2024 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड (HBSE Class 10th 12th Admit Card 2024) प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि स्कूलों के प्रधान bseh.org.in पर रोल नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

HBSE 10th 12th Exam 2024: कब होगी हरियाणा बोर्ड परीक्षा

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।

Haryana Board Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download HBSE 10th 12th Admit Card 2024

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Haryana Board Exam 2024: इतने स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

बीते साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5,59,738 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। जिसमें, 10वीं की परीक्षा में 2,96,329 और 12वीं की परीक्षा में 2,63,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, इस साल भी लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article