एजुकेशन

RRB Section Controller Syllabus 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का सिलेबस और शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा परीक्षा पैटर्न

RRB Section Controller Syllabus 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।

Image

RRB Section Controller Syllabus 2026 (Photo - AI)

RRB Section Controller Syllabus 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का पूरा सिलेबस जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा शेड्यूल भी आधिकारिक रूप से रिलीज किया गया है। रेलवे में प्रशासनिक व संचालन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार जारी सिलेबस के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना सब्जेक्ट वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026

भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामसेक्शन कंट्रोलर (Section Controller)
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
परीक्षा में प्रश्न का प्रकारमल्टीचॉइस क्वच्शन्स (MCQs)
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in, अन्य क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB Railway Recruitment 2026: रेलवे में 560 पैरामेडिकल पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, ऐसे करें आवेदन

कब होगी आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा

हाल ही में आरआरबी द्वारा सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। जारी इस शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए केवल 1 महीने का समय बाकी रह गया है।

RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा सिलेबस

RRB

RRB Section Controller Syllabus 2026 (Photo - AI)

1) एनालिटिकल एंड मैथमेटिकल कैपेबिलिटी

गणित (Mathematics): नंबर सिस्टम, अनुपात और समानुपात, औसत, प्रतिशत, लाभ, हानि और छूट, समय, गति और दूरी, कार्य और शक्ति, अलजेब्रा,

रैखिक समीकरण, समांतर श्रेणी, लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक, ज्योमेट्री, क्षेत्रफल और आयतन, प्रायिकता और स्टैटिस्टिक्स

ख. डेटा विश्लेषण और व्याख्या

विभिन्न स्रोतों से डेटा विश्लेषण: टेक्स्ट, टेबुलर डाटा और आरेखीय रूप (Charts, Graphs, Scatter Plot, Pie Chart, Statistical Curve Distribution, Venn Diagrams) में प्रस्तुत डेटा का परीक्षण, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालना, डेटा सफिशिएंसी, डेटा अरेंजमेंट

2) लॉजिक कंपैटिबिलिटी

क. लॉजिकल रीजनिंग: बाइनरी लॉजिक, न्याय निगमन , घड़ी और कैलेंडर, धारणाएं/पूर्वधारणाएं, रक्त संबंध, पारिवारिक वृक्ष, तर्क-आधारित पहेलियों को हल करना

ख. रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन: गद्यांश (Passages) और प्रश्न अंग्रेजी भाषा में इतिहास, समाज, साहित्य, विज्ञान, पर्यावरण, अमूर्त विषय , पौराणिक कथाएं, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विषयों से दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को गद्यांश के मुख्य विचार , सहायक विचार, एप्लीकेशन, लॉजिकल स्ट्रक्चर और शैली को समझकर उत्तर देना होगा।

3) मेंटल रीजनिंग

सादृश्यता/समानता: दो वस्तुओं के बीच संबंध की पहचान करना और उसे दूसरे जोड़े पर लागू करना।

सीरीज कंपटीशन: संख्याओं के अनुक्रम में पैटर्न की पहचान करना और अगले पद का अनुमान लगाना।

कोडिंग-डिकोडिंग: कोडिंग आधारित प्रश्नों को हल करना।

रैंकिंग और व्यवस्थापन: क्रम निर्धारण और बैठने/व्यवस्थित करने की समस्याओं को हल करना।

RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम पैटर्न

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी एग्जाम में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उन्हें केवल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। यानी परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जा रही है। पेपर में एनालिटिकल एंड मैथमेटिक्स कैपेबिलिटी विषय से 60, लॉजिक कैपेबिलिटी से 20 और मेन्टल रीजनिंग से 20 सवाल होंगे।

विषयसवालअंक
नालिटिकल एंड मैथमेटिकल कैपेबिलिटी6060
लॉजिकल कैपेबिलिटी2020
मेन्टल रीजनिंग2020

नेगेटिव मार्किंग को लेकर क्या है नियम

बता दें कि सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यदि किसी उम्मीदवार ने प्रश्नों के गलत उत्तर दिए तो उनके 1/3 अंक काटे जाएंगे। जिस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया गया है, उसके लिए न नंबर मिलेंगे और न ही काटे जाएंग। इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनमें आप पूरी तरह आश्वस्त हों।

परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

इस पद के लिए तकनीकी ज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए रेलवे की परिचालन नियमावली (Operating Manuals) और नियमों का नियमित अध्ययन करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें। परीक्षा हॉल के टाइम मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन मॉक टेस्ट हल करें और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से न केवल आपकी स्पीड तेज होगी, बल्कि आपकी तैयारी भी तेज हो जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article