डायरेक्टर विक्रम भट्ट की अपकमिंग हॉरर ड्रामा 1920 कोल्ड विंटर के साथ लगातार बड़े-बड़े नामों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। अहान शेट्टी और अन्या सिंह के बाद अब इस फिल्म में कम्पोजर हिमेश रेशमिया की एंट्री हो चुकी है। हिमेश रेशमिया इस फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर म्यूजिक देंगे, जिसके लिए विक्रम भट्ट ने उन्हें साइन किया है। विक्रम भट्ट और हिमेश रेशमिया ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की जोड़ी हिट रही है। सभी को उम्मीद है कि डायरेक्टर-एक्टर की ये जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हिट म्यूजिक देगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Maatrubhumi को CBFC से नहीं मिली राहत, अटक गई Salman Khan की वॉर ड्रामा
बॉलीवुड हंगामा को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, " म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया ने विक्रम भट्ट की अपकमिंग मूवी साइन कर ली है। विक्रम भट्ट की फिल्में केवल डरावने सीन्स के लिए ही नहीं बल्कि कमाल के म्यूजिक के लिए भी जानी जाती हैं। 1920 कोल्ड विंटर में भी विक्रम भट्ट कमाल का म्यूजिक चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने हिमेश रेशमिया को साइन किया है। दोनों ने साथ में काफी काम किया है और ये दोनों फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra Promo: Kareena Kapoor Khan ने समाज से पूछा तीखा सवाल, Prithviraj Sukumaran देंगे न्याय
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "फिल्म 1920 कोल्ड विंटर के म्यूजिक राइट्स भी हिमेश रेशमिया की म्यूजिक कम्पनी को ही मिले हैं। इससे पहले ये म्यूजिक कम्पनी हिमेश रेशमिया की फिल्मों के गाने रिलीज कर चुकी है। हिमेश प्लान कर रहे हैं कि वो 1920 कोल्ड विंटर का म्यूजिक बड़े स्तर पर प्रमोट करें ताकि ये ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे।"
मसूरी में होगी Ahan Shetty की 1920 Cold Winter की शूटिंग
विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड को कई कमाल की हॉरर मूवीज दी हैं, जिनमें से ज्यादातर उन्होंने ऊटी में शूट की हैं। हालांकि 1920 कोल्ड विंटर को विक्रम भट्ट मसूरी में शूट करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल अंत में होगी जब मसूरी के पहाड़ कोहरे से कवर होंगे। विक्रम भट्ट की कहानी के मुताबिक ये 1920 कोल्ड विंटर को शूट करने के लिए सबसे सही वक्त होगा।
