NEET UG Counselling Round 3 Date: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET यूजी कांउसलिंग 2026 के राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS, BDS और अन्य UG मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। राउंड 3 की प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा।
NEET UG Counselling Round 3 Imp Date: MCC के शेड्यूल के मुताबिक Round 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 27 सितंबर तक चलेगा। उम्मीदवार 23 सितंबर से 28 सितंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।
चॉइस लॉक करने की सुविधा 27 सितंबर शाम 7 बजे से शुरू होगी और 28 सितंबर दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 28 और 29 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। Round 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर को जारी किया जाएगा।
सीट मिलने के बाद क्या?
सीट मिलने वाले उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट कर सकेंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को संस्थानों द्वारा जॉइन किए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन और MCC के साथ डेटा शेयर किया जाएगा।
अक्टूबर में होगा स्ट्रे वैकेंसी राउंड
ऑनलाइन 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसी दौरान 12 से 15 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग की सुविधा भी रहेगी।
चॉइस लॉकिंग 14 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी और 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक की जा सकेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 और 16 अक्टूबर को होगी। स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। सीट पाने वाले उम्मीदवार 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज या संस्थान में एडमिशन के लिए रिपोर्ट कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर? एडमिशन से पहले समझ लें
