शहर

AI वीडियो के बाद अब 'पोस्टर वार', BJP नेता ने हार्पिक की बोतल पर लगाई अखिलेश यादव की तस्वीर

बीजेपी नेता सुधीर सिंह की ओर से जारी किए गए पोस्टर में टॉयलेट क्लीनर हार्पिक की बोतल पर अखिलेश की फोटो है। सुधीर सिंह का आरोप है कि अखिलेश ने AI का गलत इस्तेमाल कर व्यक्तिगत टिप्पणी की है, इसलिए उन्हें आईना दिखाना जरूरी था।

Image

भाजपा-सपा में आरोप-प्रत्यारोप।

UP News: यूपी की सियासत में सरगर्मी बढ़ने लगी है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में AI वीडियो के बाद अब टॉयलेट क्लीनर तक जंग पहुंच गई है। वाराणसी में बीजेपी नेता सुधीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें हार्पिक की बोतल पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई है और उन्हें 'हार्पिक का ब्रांड एंबेसडर' बताया गया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने AI वीडियो के जरिए सीएम योगी को 'छोटा फैंटा' बताया था, उसी के जवाब में ये पोस्टर वार शुरू हुआ है।

अखिलेश को आईना दिखाना जरूरी था

बीजेपी नेता सुधीर सिंह की ओर से जारी किए गए पोस्टर में टॉयलेट क्लीनर हार्पिक की बोतल पर अखिलेश की फोटो है। सुधीर सिंह का आरोप है कि अखिलेश ने AI का गलत इस्तेमाल कर व्यक्तिगत टिप्पणी की है, इसलिए उन्हें आईना दिखाना जरूरी था। सुधीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध ठीक है, लेकिन निजी हमले बर्दाश्त नहीं होंगे। जनता 2027 में जवाब देगी।

End of Article