DU PhD. Admission 2026 Registration Deadline Extended: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने PhD एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। यह सुविधा खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से NEP और UGCF के तहत चार वर्षीय 'अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम' पूरा किया है और डायरेक्ट PhD एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं। DU की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवार अब 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर तय की गई थी। उम्मीदवार admission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
DU PhD Admission 2026 Date
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले DU की एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं। उम्मीदवार चाहें तो सीधे PhD पोर्टल pgportal.uod.ac.in/phd-login के जरिए भी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
- लॉगिन के लिए अपना Enrolment Number और Date of Birth दर्ज करें। इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार अकाउंट बनाएं और मांगी गई व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें। आवेदन के अगले चरण में निर्धारित फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें। किसी जानकारी में गलती होने पर उसे सबमिट करने से पहले ठीक कर लें। इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और Confirmation Page डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें - Link
DU ने रजिस्ट्रेशन की बढ़ी हुई समय सीमा सिर्फ संबंधित चार वर्षीय 'अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम' के छात्रों के लिए बताई है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि वे NEP और UGCF के तहत DU से चार वर्षीय UG प्रोग्राम पूरा करने की शर्त पूरी करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज के दिन क्यों मनाया जाता है National Engineers Day, जरूर पढ़ें सर एम. विश्वेश्वरैया की कहानी
