GSRTC Conductor Recruitment 2026: गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने राज्य भर के विभिन्न डिपो में कंडक्टर के 4,300 पदों को भरने निकाली है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। परिवहन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आइए अब इसकी योग्यता, पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।
GSRTC Conductor Recruitment 2026: हाइलाइट्स
| संस्था का नाम | गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) |
| पद का नाम | कंडक्टर |
| कुल रिक्तियां (Vacancies) | 4,318 पद |
| विज्ञापन संख्या | GSRTC/202627/32 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| नौकरी का प्रकार | गुजरात सरकारी नौकरी |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP Board 2nd Exam Result 2026: जल्द जारी हो सकता है एमपी 10वीं 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, यहां कर पाएंगे चेक
GSRTC Conductor Recruitment 2026: योग्यता और पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंप्यूटर ज्ञान: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बाद गुजरात सरकार द्वारा निर्धारित बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान होना अनिवार्य है और दस्तावेज सत्यापन के समय इसका प्रमाण पत्र यानी सर्टिफिकेट पेश करना भी जरूरी है
कंडक्टर लाइसेंस: ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास एक वैध कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है।
GSRTC Conductor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों को 100 अंकों की एक ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा देनी होगी, जो ओएमआर शीट पर आधारित होगी।
शॉर्टलिस्टिंग: लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर नियमानुसार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन: अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट, कंप्यूटर सर्टिफिकेट और कंडक्टर लाइसेंस की जांच की जाएगी। सभी मापदंड सही पाए जाने पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AI Revolution के बीच चमकेगा इन 5 कोर्स का भविष्य, 12वीं के बाद इन्हें कर लिया तो करियर सेट
GSRTC Conductor Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: सबसे पहले गुजरात सरकार के ऑफिशियल पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'वर्तमान विज्ञापन' टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए पेज पर जीएसआरटीसी कंडक्टर भर्ती (विज्ञापन संख्या: GSRTC/202627/32) के लिंक को चुनें।
स्टेप 4: फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता की सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 5: अपनी घोषणा (Declaration) को स्वीकार करें और फॉर्म को सबमिट करें।
स्टेप 6: उपलब्ध माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। इसके साथ ही उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें और समय-समय पर लेटेस्ट अपडेट के लिए उसे चेक करें।
GSRTC Conductor Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केवल 5 जुलाई तक का समय है। इसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लेकिन इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
