MP Board 2nd Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए ही दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है। मुख्य बोर्ड परीक्षा में पास होने में असफल हुए छात्रों को अपने शैक्षणिक सत्र बचाने का मौका दूसरी बोर्ड परीक्षा के रूप में दिया गया था। बोर्ड द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन करने के बाद अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा और छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
कब जारी होगा एमपी दूसरा बोर्ड रिजल्ट 2026?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा आयोजित की गई एमपी 10वीं 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जून के अंत तक की जा सकती है। आपको बता दें कि यह संभावित जानकारी है। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AI Revolution के बीच चमकेगा इन 5 कोर्स का भविष्य, 12वीं के बाद इन्हें कर लिया तो करियर सेट
कब हुई थी एमपी दूसरी बोर्ड परीक्षा?
एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 से 19 मई को किया गया था और 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कैसे करें एमपी दूसरी बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट डाउनलोड
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप इस प्रकार हैं -
- एमपी बोर्ड दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेड पर दिए गए सेकेंड एग्जाम रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- अब नए खुले पेज पर रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE 12वीं रिजल्ट विवाद: कॉपियों में गड़बड़ी से लेकर सुप्रीम कोर्ट और चेयरमैन की छुट्टी तक, जानें पूरा विवाद
किस बोर्ड परीक्षा के अंक होंगे मान्य
एमपी बोर्ड द्वारा इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की सहूलियत के दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो। इसमें भी अगर किसी छात्र के पहली परीक्षा में अधिक अंक हैं और दूसरी परीक्षा में कम अंक है तो उन्हें बता दें कि उनकी पहली परीक्षा यानी जिसमें उन्हें अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उसे माना जाएगा।
