World Deepest Place : दुनिया की सबसे गहरी खाई कौन सी, जिसमें समा सकता है 8,849 मीटर ऊंचा माउंट एवरेस्ट
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 20, 2026, 01:50 PM IST
World deepest Place : आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जो सबसे गहरी है। इस जगह की जिसकी गहराई इतनी है कि इसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तक समा सकती है। मारियाना ट्रेंच नाम का चैलेंजर डीप इतना गहरा है कि इसमें समाने के बाद भी माउंट एवरेस्ट
Deepest Place in the World Mariana Trench: दुनिया की सबसे गहरी जगह (Credit: Canva)
Deepest Place in the World: हमारी धरती अपने अंदर न जाने कितने ही राज समेटे हुए है। कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में लोगों को दूर-दूर तक नहीं मालूम। सबसे ज्यादा राज अपने अंदर समुद्र समेटे हुए है। जिसमें आपको हीरे, मोती जैसे बेशकीमती जैसे नगीने तो छिपे ही हैं मगर क्या आप जानते हैं कि समुद्र के भीतर एक गहरी खाई है, जो धरती की सबसे कम खोजी गई जगहों में से एक है। इस ट्रेंच की गहराई इतनी है कि इसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी जॉर्ज एवरेस्ट तक समा सकती है।
दुनिया की सबसे गहरी जगह (World Deepest Place )
क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर भी कोई ऐसी जगह हो सकती है, जो बहुत गहरी हो। इतनी गहरी कि इसे अगर दुनिया का अजूबा कहा जाए तो भी कुछ गलत नहीं होगा। हम बात कर रहे हैं एक ऐसी जगह की जिसकी गहराई इतनी है कि इसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तक समा सकती है।

Canva
जी हां! इस जगह का नाम है मारियाना ट्रेंच। जो पश्चिमी महासागर में फिलिपींस के पूर्व में बसा हुआ है। इसका एक सबसे गहरा बिंदु है, जिसे चैलेंजर डीप के नाम से भी जाना जाता है। ये चैलेंजर डीप इतना गहरा है कि इसे ऐसे समझिए कि 8849 मीटर जितना एवरेस्ट का पहाड़ भी इसके अंदर रखा जाए तो भी ये दो किलोमीटर पानी के नीचे दबा रहेगा।
मारियाना ट्रेंच की खोज किसने की थी? ( Who Discovered Mariana trench )
Mariana trench की खोज साल 1875 में ब्रिटिश जहाज एचएमएस चैलेंजर के एक दल ने की थी। पहली बार इन्होंने एक भारी-भरकम रस्सी से इसकी गहराई मापी थी। इसके बाद इको साउंडिंग टेक्नीस से इसकी अच्छी तरह खोज की गई।

Canva
मारियाना ट्रेंच की गहराई कितनी है? ( How deep is Mariana trench)
अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि क्या इस गहराई में कोई गया है? जिस गहराई तक दुनिया की सबसे ऊंची चोटी समा सकती है, भला उस गहराई तक कोई कैसे जा सकता है। मगर आपको बता दें कि जैक्स पिकार्ड और जॉन वॉल्श दो ऐसे इंसान थे, जो इसकी गहराई तक पहुंचे हैं। वे साल 1960 में ट्राइस्टे पनडुब्बी से इस गहराई में पहुंचे थे। इन्होंने पहली बार ट्राइस्टे पनडुब्बी में बैठकर चैलेंजर डीप की गहराई (10,912 मीटर) तक गोता लगाया। मारियाना ट्रेंच का सबसे गहरा पॉइंट चैलेंजर डीप समुद्र तल से लगभग 10,984 मीटर (36,037 फीट) नीचे है।

Canva
मारियाना ट्रेंच इतनी गहराई पर है कि यहां पर सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती। यहां का तापमान भी जमा देने वाला है और कोई यहां इसलिये ज्यादा देर तक नहीं रह सकता क्योंकि यहां का दबाव भी बहुत ज्यादा है। मारियाना ट्रेंच को धरती की सबसे गहरी समुद्री घाटी भी कहा जाता है।
आखिर कैसे बनी समुद्र में इतनी गहरी खाई ?
अब सवाल ये कि समुद्र में आखिर इतनी गहरी खाई बनी कैसे? दरअसल, समुद्र में टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से ये खाई बनी। जब Pacific Plate और Philippine Plate नीचे धंसी, तो इस खाई का निर्माण हुआ। यहां चारों ओर घना अंधेरा छाया रहता है। यहां का वायुमंडलीय दबाव समुद्री तल से 1000 गुना से भी ज्यादा है।