एजुकेशन

BGSSL Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदी की सब्सिडरी में 2000 से ज्यादा पदों पर नौकरी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन, जल्द करें आवेदन

BGSSL Executive, Manager Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड (BGSSL) के एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bgss.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

BGSSL Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदी की सब्सिडरी में 2000 से ज्यादा पदों पर नौकरी

BGSSL Executive, Manager Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BGSSL Executive Recruitment 2026) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड (BGSSL) के एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bgss.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2049 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BGSSL Executive, Manager Qualification: यहां देखें शैक्षणिक योग्यता

बड़ौदा ग्लोबल शेयर सर्विस लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्विद्यालय से 12वीं, ग्रेजुएशन, बी.कॉम, एम.कॉम, एमबीए/पीजीडीए, सीए, सीएस या इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

BGSSL Executive, Manager Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले bgss.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BGSS Executive And Manager Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

BGSSL Executive, Manager Selection Process: बीजीएसएस एग्जीक्यूटिव और मैनेजर का सेलेक्शन प्रोसेस

बीजीएसएस के एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां रिज्यूम शॉर्टलिस्टिंग के बाद पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए लिंक 1 सितंबर 2026 को एक्टिव किया गया था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article