टीवी मसाला

Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कदम रखेंगे ईशा सिंह के भाई? सच बयां कर बोले- मना नहीं करूंगा...

Rudraksh Singh Open Up On Entry In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर खबर आ रही थी कि ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह इसमें कदम रख सकते हैं।

Image

Bigg Boss 20: ईशा सिंह के भाई बनेंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rudraksh Singh Open Up On Entry In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। शो में इस हफ्ते करीब 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 20' को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह की एंट्री हो सकती है। रुद्राक्ष सिंह बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नजर आ सकते हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद ईशा सिंह के भाई ने भी चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में लव गिल और Qazi Touqeer ने की तोड़फोड़, फूटा Kanika Mann का गुस्सा

    ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कदम रखने की बात पर अपना बयान दिया। रुद्राक्ष सिंह ने 'बिग बॉस 20' में कदम रखने की बात पर कहा, "मैं स्वीकार नहीं कर सकता और न ही मना करूंगा।" रुद्राक्ष सिंह के इस जवाब ने "बिग बॉस 20' के दर्शकों को असमंजस में डाल दिया है। बता दें कि वह पहले भी 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बहन ईशा सिंह को सपोर्ट करने के लिए शो में कदम रखा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डिमोटिवेट करता था', Uditi Singh ने Karan Wahi संग ब्रेकअप को बताया 'ब्लेसिंग', लगाया गंभीर आरोप
    Bigg Boss 20 में नजर आएंगे रुद्राक्ष सिंह?

    Bigg Boss 20 में नजर आएंगे रुद्राक्ष सिंह?

      इन स्टार्स का नाम भी आया था सामने

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नाम 'स्प्लिट्जविला' फेम आकृति नेगी का भी था। हालांकि शो की खबरों पर उन्होंने कहा कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन रही हैं। उनके अलावा करण वाही और रिया अहिर का नाम भी बहुत बार शो के लिए सामने आ चुका है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा स्टार "बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कदम रखता है और गेम का रुख बदलता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article