एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines: कल 30 सितंबर से SSC CGL टियर 1 परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस

SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines, Instructions In Hindi: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 12256 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम गाइडलाइंस, डेट और टाइमिंग जान सकते हैं।

Image

SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines In Hindi: यहां देखें एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम गाइंडलाइंस

SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines, Instructions In Hindi: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 1 की परीक्षा कल यानी 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर के एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड जारी कर दिया (SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines) गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C के 12256 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस बीच छात्र एग्जाम टाइमिंग, गाइडलाइंस, क्या लेकर जाएं और क्या नहीं लेकर जाना है। इसे लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Exam Timing: एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम डेट और टाइमिंग

बता दें एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम तीन पालियों में निर्धारित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक होगा। वहीं तीसरे शिफ्ट का एग्जाम शाम 5 बजे से 6 बजे तक होगा।

SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines In Hindi: एसएससी सीजीएल एग्जाम गाइडलाइंस

  • एडमिट कार्ड अनिवार्य
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता, तारीख और रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से चेक करें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।
  • एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्य और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ डिवाइस भूलकर न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर किताबें, नोट्स, कागज के टुकड़े और अन्य प्रतिबंधित सामग्री न ले जाएं।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटर और माउस के इस्तेमाल से जुड़े निर्देशों को ध्यान से समझ लें।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले अपनी स्क्रीन पर दर्ज उत्तरों की समीक्षा कर लें।

SSC CGL Tier 1 Exam Pattern: एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न

एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा में 200 मार्क्स के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। यहां जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 50 मार्क्स के 25 सवाल पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस से 50 मार्क्स के 25 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 मार्क्स के 25 सवाल और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 50 मार्क्स के 25 सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.50 मार्क्स काटे जाएंगे। यहां कुल 28.52 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article