एजुकेशन

RSSB CET Revised Exam Schedule 2026: जारी हुआ राजस्थान सीईटी परीक्षा का नया शेड्यूल, यहां देखें सेकेंड्री और ग्रेजुएट लेवल एग्जाम डेट

RSSB Rajasthan CET Exam Calendar, Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के लिए परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan CET Exam Schedule, Calendar 2026: यहां देखें राजस्थान सीईटी एग्जाम शेड्यूल, कैलेंडर

RSSB Rajasthan CET Exam Calendar, Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (RSSB CET Revised Exam Schedule) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 का आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक होगा।

RSSB CET Exam Calendar 2026: इन पदों की भर्ती के लिए पात्र

बता दें राजस्थान सीईटी (CET) यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राज्य में विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया जाता है। सीईटी ग्रेजुएट के आधार पर पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, प्लाटून कमांडर, तहसील राजस्व लेखाकार, महिला अधिकारिता सुपरवाइजर, डिप्टी जेलर और हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड 2 जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। वहीं सीईटी सीनियर सेकेंड्री परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार क्लर्क, कांस्टेबल व जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रियो में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

RSSB Rajasthan CET Revised Exam Schedule: ऐसे चेक करें राजस्थान सीईटी का रिवाइज्ड शेड्यूल

  • सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan CET Revised Exam Schedule, Calendar 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का संशोधित शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Rajasthan CET Exam Schedule: इस बात का ध्यान रखें

राजस्थान सीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपने एग्जाम की तैयारी जारी रखें। साथ ही लगातार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article