एजुकेशन

GATE 2027 New Schedule: गेट परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव; रजिस्ट्रेशन की डेट चेंज, अब इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

GATE 2027 New Schedule: आईआईटी मद्रास और IISc द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाने वाली गेट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी।

Image

GATE 2027 New Schedule (Photo - AI)

GATE 2027 New Schedule: गेट परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने वाली थी। लेकिन इसमें बदलाव कर दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) द्वारा ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए संशोधित कार्यक्रम यानी नया शेड्यूल जारी किया है, इसमें आवेदन शुरू होने की नई डेट्स की जानकारी दी गई है।

कौन आयोजित करता है गेट परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन केवल आईआईटी मद्रास द्वारा नहीं किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय की ओर से आईआईटी मद्रास और IISc द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

कब होगी परीक्षा गेट 2027

गेट 2027 परीक्षा का आयोजन इस साल 6 दिनों तक किया जाएगा। पहले यह परीक्षा चार दिनों तक आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बात 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को परीक्षा कुल 6 दिन तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संस्थान द्वारा परीक्षा से पहले सिटी स्लिप 4 जनवरी को जारी की जाएगी, ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले उनके शहर की जानकारी हो जाए और वह उसके अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। आवेदन की तिथियों में बदलाव का कोई असर परीक्षा की तिथियों पर नहीं पड़ा है।

14 को नहीं तो अब कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

परीक्षा के संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आईआईटी मद्रास द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त को शुरू की जानी थी, लेकिन कुछ कारणों से परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया। जारी नए शेड्यूल के अनुसार, अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। क्योंकि आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है तो यह अंतिम तिथि में चेंज है। उम्मीदवारों को गेट 2027 के लिए 27 सितंबर तक आवेदन करना होगा। इस दौरान जो उम्मीदवार आवेदन करने में पीछे रह गए हैं, वह लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

पुरानी डेट्सनई डेट्स
आवेदन की तिथि14 अगस्त 202627 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 202627 सितंबर 2026
लेट फीस के आवेदन30 सितंबर 20265 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की डेट-14 अक्टूबर 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि-21 अक्टूबर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Board Compartment Result 2026: जल्द जारी हो सकता है यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, जानें क्या है ग्रेस मार्क्स पॉलीसी और कहां करें चेक

कब आएगा रिजल्ट

जारी शेड्यूल के अनुसार, अगर परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा, तो उसके अनुसार, रिजल्ट की घोषणा कब की जाएगी। बता दें कि परीक्षा फरवरी में होगी और रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।

क्यों आयोजित की जाती है गेट परीक्षा

GATE यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी एमटेक और पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article