एजुकेशन

UGC NET June 2026 Answer Key: आज जारी होगी यूजीसी नेट जून सेशन की आंसर की, ugcnet.nta.nic.in पर कर पाएंगे चेक

UGC NET June 2026 Answer Key: एनटीए द्वारा आज, 16 अगस्त 2026 को यूजीसी नेट जून सत्र की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

UGC NET June 2026 Answer Key (Photo - AI)

UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल छात्र बेसब्री से परीक्षा आंसर की बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। यह इंतजार आज खत्म होने वाला है, क्योंकि बीते दिनों ही एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 की आंसर की आज यानी 16 अगस्त 2026 को जारी किए जाने की सूचना दे दी गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके आधार पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपने अंकों की संभावित गणना कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की के साथ सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की भी आंसर की आज ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकरिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर रखें, क्योंकि किसी भी समय एजेंसी द्वारा आंसर की वेबसाइट पर प्रकाशित की जा सकती है।

आंसर की के जारी होने के बाद शुरू होगी आब्जेक्शन प्रक्रिया

एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की के साथ रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र जारी किया जाएगा, जो उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है वह आधिकारिक वेबसाइट से आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों को 2 से 3 दिन का निर्धारित समय ऑब्जेक्शन क्रिएट करने के लिए दिया जाएगा।

कैसे करें UGC NET June 2026 आंसर की डाउनलोड

1. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए UGC NET June 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

3. अब, नए खुले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपकी स्क्रीन पर आपकी आंसर की और रिस्पांस शीट आ जाएगी।

5. इसे डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

कब हुई थी परीक्षा

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सत्र 2025 परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 22 जून से 30 जून के बीच विभिन्न विषयों में किया गया था। आमतौर पर परीक्षा के 3 से 4 दिन के बाद ही आंसर की जारी कर दी जाती थी, लेकिन इस बार छात्रों को करीब 45 दिन तक इसका इंतजार करना पड़ा। हालांकि अब उनका प्रतीक्षा खत्म हो गई है।

कब जारी होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों द्वारा आंसर की पर प्राप्त आपत्ति की पहले समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जानकारी के अनुसार, एजेंसी द्वारा रिजल्ट की घोषणा इस महीने के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह तक में किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि यह डेट केवल बीते सालों के रुझानों के आधार पर है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article