एजुकेशन

UP Board Compartment Result 2026: जल्द जारी हो सकता है यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, जानें क्या है ग्रेस मार्क्स पॉलीसी और कहां करें चेक

UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगस्त से अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

Image

UP Board Compartment Result 2026 (Photo - AI)

UP Board Compartment Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं कि कब उनका परीक्षा रिजल्ट जारी होगा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही ही है। बोर्ड द्वारा छात्रों के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एक बार घोषित होने के बाद upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर चेक कर पाएंगे।

यूपी बोर्ड ग्रेस पॉलिसी क्या है?

बोर्ड द्वारा उन छात्रों को ग्रेस मार्क्स (UP Board Grace Policy) दिए जाते हैं जो जिनका का एक या दो विषय में प्रदर्शन खराब होता है। इस तरह के छात्रों को पास करने के लिए बोर्ड द्वारा न्यूनतम पासिंग अंक करने के लिए 2 या उससे कम अंक दिए जाते हैं। बोर्ड के नियम के अनुसार, पासिंग न्यूनतम अंक प्राप्त करने में बोर्ड द्वारा केवल 2 या उससे कम अंक दिए जाएंगे।

कंपार्टमेंटल परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए

यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक होने की स्थिति में अगर आप ग्रेस मार्क्स के लिए एलिजिबल होंगे तो सहायता की जाएगी, नहीं तो आपको अगले साल होने वाली मुख्य बोर्ड की परीक्षा में दोबारा शामिल होना होगा।

कब हुई थी परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर की दो शिफ्ट में 28 जुलाई को किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल से यहां से कर पाएंगे चेक

परीक्षा में शामिल छात्रों को बता दें कि एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद वह अपने स्कूल के कोड, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट

  • कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, नए खुले पेज पर स्कूल कोड, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

छात्रों को बता दें कि इसके अलावा वह अपना रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।

मार्कशीट में होगी यह जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल का कोड
  • रोल नंबर
  • प्राप्त अंक
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास/फेल की जानकारी
  • ग्रेड

10वीं से पहले आएगा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

यूपी बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन एक ही दिन किया गया था, जिसे देखते हुए माना जा जा रहा है कि 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट की घोषणा एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

जारी आंकड़ों के अनुसार बात करें तो इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं के 20,851 छात्रों न रजिस्टर किया था, जिसमें से 19,290 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 12वीं में 21,227 छात्रों ने रजिस्टर किया था और परीक्षा में केवल 20552 छात्र शामिल हुए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article