एजुकेशन

GATE 2024: जारी हुआ जीएटीई परीक्षा का पूरा शिड्यूल, यहां से करें चेक

GATE 2024 Exam Date की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा की तारीख और शाखा-वार कार्यक्रम दोनों GATE Official Website पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

Image

जीएटीई परीक्षा का पूरा शिड्यूल

The Indian Institute of Science, IISc Bangalore Graduate Aptitude Test for Engineering (GATE) Schedule 2024 जारी किया गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, IISc बैंगलोर ने शाखा-वार GATE 2024 समय सारिणी जारी की है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर शेड्यूल देख सकेंगे।

GATE 2024 Exam Date कब है परीक्षा

GATE 2024 का आयोजन 3 फरवरी, 2024 से किया जाएगा। IISc GATE 2024 की समय सारिणी, परीक्षा का समय और अन्य विवरण के लिए नीचे एक टेबल बनाया है, इसे देखें।

GATE 2024 परीक्षा की तारीख 3, 4, 10 और 12 फरवरी, 2024 है। IISc बैंगलोर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित करेगा- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे तक शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

GATE 2024 परीक्षा तिथि शाखा-वारSlot 1
GATE 2024 Exam DateExam SlotPaper
February 3, 2024 (Saturday)

Slot 2DA, AR, CY, ES, PI

ME, GE, PHFebruary 4, 2024 (Sunday)Slot 1

Slot 2

CE1, BM, CH, EY, GG, XH

CE2, IN, MA, MN, PEFebruary 10, 2024 (Saturday)Slot 1

Slot 2CS1, AE, AG, BT, MT, NM, TF

CS2, ST, XE, XLFebruary 11, 2024 (Sunday)Slot 1

Slot 2EC

EEGATE Exam 2024 Admit Card कब आएगा एडमिट कार्ड

GATE 2024 एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 3 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार GOAPS के माध्यम से अपनी परीक्षा की तारीख तक GATE Exam 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article