एजुकेशन

दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार में गर्मी की छुट्टी 2026: गर्मी का सितम! दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टी कब है

Delhi NCR, UP, Bihar, Rajasthan, MP, Punjab Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi (दिल्ली एनसीआर में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): उत्तर भारत में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली एनसीआर में गर्मी की छुट्टी कब है? उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है, राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है?

Image

Garmi Ki Chutti Kab Hogi 2026, Summer Holidays: दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टी कब है

Delhi NCR, UP, Bihar, Rajasthan, MP, Punjab Mein Garmi Ki Chutti Kab Hogi (दिल्ली एनसीआर में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): देश के ज्यादातर राज्य गर्मी से जूझ रहे हैं और अब हीटवेव हालत खराब कर रही है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा और यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इस बीच उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई जिलों में प्राशासन ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। साथ ही कई जिलों में छु्ट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार गर्मी की छुट्टी को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर में गर्मी की छुट्टी कब है? उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है, राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है? यहां आप जान सकते हैं।

Delhi School Summer Holidays: दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो 2025-26 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली सरकार और निजी स्कूलों में 11 मई से 30 जून, 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहने की उम्मीद है। लगभग 50 दिनों का यह अवकाश छात्रों को इस अवधि के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचाने के लिए है, और स्कूल 1 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

UP Mein Garmi Ki Chutti Kab Padegi: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है

पिछले साल यानी 2025 में यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। ‌ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका में बताया गया है कि यह आदेश सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में लागू होगा। ‌स्कूल 20 मई को बंद होंगे और 15 जून के बाद खुलेंगे।

Bihar Mein Garmi Ki Chhutti Kab Se Hogi: बिहार में गर्मी की छुट्टी कब से होगी

बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी जाती है। 2026 के लिए बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून 2026 से 20 जून 2026 तक रहने की संभावना है।

Rajasthan Mein Garmi Ki Chhutiya Kab Padegi: राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब होगी

राजस्थान के स्कूलों में समर हॉलिडे की बात करें तो यहां के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेंगी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

MP Mein Garmi Ki Chhutiya Kab Se Lagegi: मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी

बीते वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून, 2025 तक 46 दिनों के लिए घोषित की थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस वर्ष यान 2026 में भी गर्मी की छुट्टिया इसी बीच हो सकती है। उम्मीद है कि प्रशासन या शिक्षा विभाग जल्द ही इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर देगा।

Punjab Mein Garmi Ki Chhutiya Kab Se Hogi 2026: पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब है

2026 में भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए, उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में छुट्टियां पहले या आगे बढ़ाई जा रही हैं। हालांकि 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम आमतौर पर मई की शुरुआत में तय हो जाते हैं, लेकिन हाल ही में गर्मी से संबंधित अपडेट के अनुसार, पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों में काफी विस्तार होने की संभावना है। कयास लगाया जा रहा है कि यहां जल्द ही समर हॉलिडे का ऐलान कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article