Noida School Timing Change, School Timing Change In Noida, Gautam Buddha Nagar: उत्तर भारत में गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से लोगों का हाल (Noida School Timing Change) बेहाल है। लगातार तापमान बढ़ने के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (School Timing Change In Noida) गया है। इसके चलते कई राज्यों ने सबसे गर्म जिलों के स्कूलों के समय परिवर्तन कर दिया है, वहीं कई जगहों पर एक से दो दिन स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। यहां स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 27 अप्रैल 2026 यानि सोमवार से सभी स्कूलों का नया टाइम लागू होगा। अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे।
ध्यान रहे इसमें सभी परिषदीय, राजकीय, प्राइवेट और सभी बोर्ड के स्कूल शामिल होंगे। साथ ही यह नियम CBSE, ICSE, IB, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया है।
Noida School Timing Change: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने इस बात की जानकारी आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अत्यधिक तापमान होने व लू चलने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में संचालित परिषदीय / अशासकीय / राजकीय विद्यालय एवं समस्त बोर्ड (सीबीएसई / आईसीएसई / आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 27.04.2026 से विद्यालय व कक्षाओं के संचालन / पठन–पाठन का समय प्रातः 07:30 बजे से 12:30 बजे अग्रिम आदेशों तक परिवर्तित किया जाता है।

Noida School Timing Change
Ghaziabad School Timing Change: गाजियाबाद के स्कूलों के समय में बदलाव
बीते दिनों गाजियाबाद जिला प्रशासन ने यहां के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया था। यह फैसला हीटवेव को देखते हुए लिया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने आदेश जारी कर बताया था कि यूपी बोर्ड, CBSC, बोर्ड, ICSC बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह 7.30, से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे।
